• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election MP: अमित शाह ने कहा- कांग्रेस कहती है देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का अधिकार, मोदी की गारंटी है देश भर में लागू करेंगे UCC

गुना लोकसभा क्षेत्र के पिपरई में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र है कि पर्सनल ला फिर से लाएंगे। मोदी की गारंटी है कि युसीसी को देश...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 26 Apr 2024 04:20:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Apr 2024 05:08:10 PM (IST)
Lok Sabha Election MP: अमित शाह ने कहा- कांग्रेस कहती है देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का अधिकार, मोदी की गारंटी है देश भर में लागू करेंगे UCC
गुना में शाह ने कहा देश समान नागरिक संहिता से ही चलेगा

HighLights

  1. गुना में शाह ने कहा देश समान नागरिक संहिता से ही चलेगा
  2. गुना में शाह ने कहा कि सरिया से देश को चलाना चाहती है कांग्रेस
  3. शाह ने कहा मोदी की गारंटी है कि युसीसी को देश भर में लागू करेंगे

अशोकनगर। गुना लोकसभा क्षेत्र के पिपरई में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र है कि पर्सनल ला फिर से लाएंगे। कांग्रेस पार्टी सरिया से देश को चलाना चाहती है। लेकिन तुष्टीकरण के लिए राहुल बाबा जो करना है कर लो लेकिन देश समान नागरिक संहिता से ही चलेगा। मोदी की गारंटी है कि युसीसी को देश भर में लागू करेंगे। शाह भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोंधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर सर्वप्रथम मुस्लिमों का अधिकार है। मैं आज गुना की धरती पर कह कर जाता हूं कि इस देश के संसाधनों पर गरीब, दलित, ओबीसी और आदिवासियों का सबसे पहले अधिकार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे मित्र भी हैं।


उन्होंने आमजन से कहा कि एक आप एक बात याद रखना ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया हुआ एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा। कई क्षेत्र में मैं जाता हूं तो लोग कहते हैं कि हमारे सांसद को आप आगे बढ़ाना, हम उसे जिता कर भेजेंगे। लेकिन आपको मोदी जी ने बना बनाया केंद्रीय मंत्री सिंधिया को यहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। इसलिए प्रचंड बहुमत से सिंधिया को जीतना आपका काम है।

मंच से केपी यादव को लेकर कहीं यह बड़ी बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज कह कर जाता हूं, कि सांसद केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है। केपी यादव की चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए। आपको उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं। भारतीय जनता पार्टी हमारे भाई केपी यादव के भविष्य की और केपी यादव को आगे बढ़ाएगी। आने वाले समय में गुना वालों को दो-दो नेता मिलेंगे, ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे।

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोल हमला

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि खरगे साहव कहते हैं. एमपी, राजस्थान बालों को कश्मीर से क्या लेना देना..? अरे खरगे साहब आप इस देश को नहीं जानते..? गुना का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान भी देने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी धारा 370 को अपने बच्चों की तरह गोदी में खिलाती रही है।

मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को एक झटके में 370 को समाप्त कर दिया। राहुल बाबा मुझे डराते थे, कि 370 मत हटाओ, मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएंगी। अरे राहुल बाबा यह कांग्रेस की सरकार नहीं है नरेंद्र मोदी की सरकार है। 5 साल हो गए खून की नदियां छोड़ो,कंकड़ चलाने की हिम्मत भी नहीं हुई।