
अशोकनगर। नवदुनिया न्यूज खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा चंदेरी की महारानी मढ़ीमाला द्वारा किए गए जौहर को लेकर उनका स्मरण किया गया और एक जौहर दिवस मनाया गया। इस दौरान चंदेरी की किलाकोटी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंगार क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान बताया कि 29 जनवरी 1528 को जब बाबर ने चंदेरी पर आक्रमण किया और महाराजा मेदनीराय खंगार को अपने मातहतों से हार स्वीकार करने का संदेश भेजा। तब महाराज मेदनीराय ने ललकारते हुए कहा हमारा इतिहास जूझकर मरने वालों की धरोहर है। इस दौरान महाराजा मेदनीराय ने बाबर की सेना के साथ जमकर युद्घ किया और जीते-जी दुर्ग के दरबाजे से उन्हें अंदर नहीं आने दिया। जिस जगह अंतिम युद्घ हुआ था आज भी उस स्थान को चंदेरी में खूनी दरवाजे के नाम से जाना जाता है। महाराजा मेदनीराय के बलिदान होने के बाद अपने सतीत्व की रक्षा हेतु महारानी मढ़ीमाला ने 1600 महिलाओं के साथ विशाल चिता में कूंदकर जौहर किया था जो चंदेरी का अंतिम जौहर था। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयभान सिंह पवैया, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व विधायक धरमू राय, नेपाल सिंह परिहार, अजीत सिंह परिहार आदि शामिल थे।
फोटो302- खंगार समाज ने मनाया जौहर दिवस।
................................................................................
सामाजिक एनिमेटर एवं सोशल ऑडिटरो का नहीं हो रहा भुगतान
नईसराय। नवदुनिया न्यूज जनपद एवं ग्रामीण विकास द्वारा बीएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा सामाजिक एनिमेटर एवं सोशल ऑडिट की ट्रेनिंग दी गई थी छात्रों द्वारा सोशल ऑडिट के लिए पंचायतों में भेजा गया था ट्रेनिंग मे वताया गया था प्रति दिन के हिसाब मानदेय भुगतान मिलेगा सामाजिक सेंटीमेंटर लगभग सितंबर 2016 से 2 वर्ष से लगातार पंचायतों में अपना काम करते रहे ऑडिट का कार्य समय समाप्त होने के करीब 6 महीने से सामाजिक एनिमेटर अपने भुगतान के लिए 40 से ज्यादा व्हीएसए सदस्य जनपद पंचायत के बार बार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती व्हीएसए सदस्य विपिन रघुवंशी, विनोद रघुवंशी नारायण दास प्रदीप रघुवंशी राजकुमार सुमित शर्मा शिव कुमार यादव अनिल रघुवंशी संजीव अरूण कुशवाहा प्रदीप कुशवाह रिंकेश रघुवंशी रघुवंशी हितेंध रघुवंशी नीलेश रघुवंशी शामिल है जिन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है।
.............................................................................................................................................
खबर नं.11
पांच महीने से गायब पांच सौ बच्चों का राशन
बंद होने की कगार पर मध्यान्ह भोजन, दिलासा दे रहे दुकानदार
बहादुरपुर।नवदुनिया प्रतिनिधि कस्बे के तीन शासकीय विद्यालयों में करीब बारह वर्षों से निरंतर वितरित हो रहा मध्यान्ह भोजन अब कभी भी बंद हो सकता है। वितरण करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों के मुताबिक उन्हे पिछले पांच माह से राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्वयं व्यवस्था की जिम्मेदारी पर पांच सौ अधिक बच्चों के लिए खाना खिला पाना उनके बस की बात नहीं। जबकि करीब एक वर्ष पहले अचानक जांच करने पहुंचे कलेक्टर को भोजन की गुणवत्ता की तारीफ खुद स्वाद लेकर कर चुके हैं। समूह की रसोईया महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर सीएसी, बीआरसी और सीएम हेप्लपाईन पर भी शिकायत की जा चुकी है। विरोध स्वरूप दो दिन भोजन बंद भी रखा गया था लेकिन इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सीएसी जहां उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कह कर पल्ला झाड लेते हैं तो बीआरसी भी रिलीज ऑर्डर की प्रतियां थमा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं। लेकिन पांच सौ से अधिक बच्चों का राशन कहां चला गया ? इसका जबाव किसी के पास नहीं है।
जबाव नहीं दे रही राशन दुकानें
इन समूहों को अब तक राशन उचित मूल्य की दुकान बहादुरपुर से मिलता था लेकिन जनवरी माह में सुमेर की राशन दुकान से मिला है। समूहों की धनकुंवर बाई, रामप्यारी बाई, अंगूरी बाई, कपूरी बाई और जानकी बाई आदि ने बताया कि पहले तो राशन दुकानदार कुछ दिनों में राशन देने की बात कहते रहे। फिर शिकवा शिकायत करने करने पर सुमेर राशन दुकान से जनवरी माह का राशन दिया। लेकिन पिछले पांच माह से जो राशन नहीं मिला है, उसकी जबावदारी न तो बहादुरपुर की दुकान ले रही और न ही सुमेर की। जबकि राशन नहीं मिलने पर भी मध्यान्ह भोजन बांटने के चक्कर में दोनों समूहों पर करीब पचास हजार रूपए का कर्ज हो गया है।
गायत्री स्व-सहायता समूह
जिम्मेदारी- शासकीय माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर
छात्र संख्या- 367
नियमित उपस्थिति- करीब 80 प्रतिशत
कब-कब अटका राशनः -ंिटल में
अगस्त- 7.83 गेहूं, 1.87 चावल
सितंबर- 6.63 गेहूं, 1.10 चावल
अक्टूंबर- 6.26 गेहूं, 1.10 चावल
नवंबर- 7.41 गेहूं, 1.41 चावल
दिसंबर- 6.70 गेहूं, 1.09 चावल
कुल- 34.83 गेहूं, 6.57 चावल
सीता स्व-सहायता समूह
जिम्मेदारी- शा. कन्या प्राथमिक विद्यालय
छात्रसंख्या- 99, उपस्थिति- करीब 80 प्रतिशत
कब-कब अटका राशनः किलोग्राम में
अगस्त- 188.37 गेहूं, 44.85 चावल
सितंबर- 119.34 गेहूं, 19.89 चावल
अक्टूंबर- 112.71 गेहूं, 19.89 चावल
नवंबर- 136.50 गेहूं, 26 चावल
दिसंबर- 123.5 गेहूं, 19.5 चावल
कुल- 680.42 गेहूं, 130.13 चावल
सीता स्व- सहायता समूह
जिम्मेदारी- शा. बालक प्राथमिक विद्यालय
छात्रसंख्या- 65, उपस्थिति- 90 प्रतिशत
कब-कब अटका राशनः किलोग्राम में
अगस्त- 117.39 गेहूं, 27.95 चावल
सितंबर- 76.05 गेहूं, 12.675 चावल
अक्टूंबर- 71.825 गेहूं, 12.675 चावल
नबंवर- 90.09 गेहूं, 17.16 चावल
दिसबर- 81.51 गेहूं, 12.87 चावल
कुल- 436.865 गेहूं, 83.33 चावल
क्या कहना है इनका
इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। इस बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।
बाबूसिंह जामौद, कलेक्टर अशोकनगर
.............................................................................................................................................
फोटो303- स्वसहायता समूह इस तरह तैयार करते है भोजन।
.............................................................................................................................................