• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bageshwar Dham Baba : समर्थन पत्र भरने के साथ साथ एक सेल्फी..में बागेश्वर धाम सरकार के साथ हूं

Bageshwar Dham Baba : आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए भक्त।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 22 Jan 2023 07:38:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Jan 2023 07:47:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bageshwar Dham Baba : समर्थन पत्र भरने के साथ साथ एक सेल्फी..में बागेश्वर धाम सरकार के साथ हूं

Bageshwar Dham Baba : अशोकनगर। श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में श्री तार बाले बालाजी भक्त मंडल अशोक नागर द्वारा समर्थन पत्र भरवा कर मुहिम चलाई जो निरंतर सनातनी धर्म प्रेमी इस मुहिम को आगे बढ़ाते रहेंगे। श्री तार वाले बालाजी भक्त मंडल के संयोजक एवं विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने अपना समर्थन पत्र भरकर सभी सनातनी धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया कि आप भी इस मुहिम का हिस्सा बने और मुहिम को सोशल मीडिया पर अपलोड कर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। जहां बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में हजारों की संख्या में भक्त एवं सनातनी पहुचें ओर लाइन में लगकर समर्थन पत्र भरे ओर भक्त मंडली द्वारा लगवाया गया सेल्फी पाइंट पर जाकर सेल्फ़ी ली। बागेश्वर धाम सरकार के लिए समर्थन पत्र में स्वयं का नाम, दिनांक, निवास स्थान, जिला आयु, मोबाइल नंबर एवं हस्ताक्षर थे। पत्र में नीचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर गुरुदेव आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करता हूं, करती हूं, लिखा हुआ था। इसे हस्ताक्षर अभियान का नाम दिया गया।

विधायक ने सेल्फी लेकर की समर्थन की शुरुआत

इस दौरान श्री तार बाले बालाजी भक्त मंडली के संयोजक एवं विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने मंदिर पर रखें सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी ली एवं श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के समर्थन पत्र भरने की शुरुआत की ।सेल्फी प्वाइंट पर समर्थन के विषय में लिखा हुआ था। जिसके पश्चात विधायक जज्जी ने लाइन में लगकर बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में समर्थन पत्र भरा ओर कहा में बागेश्वर धाम सरकार का खुले मंच से समर्थन करता हु ओर सनातन विरोधियों की निंदा करता हूं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।