
अशोकनगर(निप्र)। सिटी कोतवाली अशोकनगर के अंर्तगत माता मंदिर के समीप रेल पटरियों से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि रेल विभाग की ओर से उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति का शव रेल पटरियों के समीप पड़ा है। सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया तो बीना से ग्वालियर की ओर जाने वाली ट्रेन के ड्रायवर द्वारा बताया गया था। मृतक कटी पिटी अवस्था में नहीं है, लेकिन मृत जरूर मिला है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ मामले की जांच कर रही है।