• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balaghat News : वैनगंगा डिवीजन में पदस्थ स्थायी कर्मचारी ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Balaghat News : जिला अस्पताल में लाकर चिकित्सक व परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है।

By Mahesh ChouhanEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Apr 2024 02:53:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Apr 2024 02:53:10 PM (IST)
Balaghat News : वैनगंगा डिवीजन में पदस्थ स्थायी कर्मचारी ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

HighLights

  1. पत्नी गई थी पोस्टआफिस घर पर था अकेला।
  2. कोतवाली थाना क्षेत्र के बाघ कालोनी का मामला।
  3. परिजनों के बयान दर्ज कर विवेचना शुरू की।

Balaghat News : नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 बाघ कालोनी निवासी एक 57 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे पर लटका शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की है।

पत्नी गई थी पोस्टआफिस घर पर था अकेला

सुरेन्द्र पिता मोतीलाल मिश्रा 57 वर्ष बाघ कालोनी निवासी वैनगंगा डिवीजन में स्थायी कर्मी के पद पर पदस्थ था जिसकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी घर से पोस्टआफिस के काम से निकली थी और वह घर पर अकेला था। दोपहर के समय पत्नी जब पोस्ट आफिस का काम कर अपने घर वापस पहुंची तो उसने देखा कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी और मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।


पुलिस ने किया शव को बरामद कर पंचनामा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है। शव को जिला अस्पताल में लाकर चिकित्सक व परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने आत्महत्या क्यों ओर किस कारण से की है। इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं लग पाई है। मामले की सही जानकारी के लिए मामले की विवेचना की जा रही हैं।