Balaghat News: माओवादी दीपक चंदू की निशानदेही पर डेटोनेटर व जिलेटिन रॉड बरामद, हमले की थी तैयारी
बालाघाट के रूपझर थाना क्षेत्र में दुगलाई वनक्षेत्र से माओवादियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटकों का बड़ा डंप सुरक्षा बलों ने बरामद किया। यह कार्रवाई आत्म ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 03 Jan 2026 09:31:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Jan 2026 09:31:16 AM (IST)
माओवादियों का छिपाया विस्फोटक बरामद। (फाइल फोटो)HighLights
- दुगलाई वनक्षेत्र से माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद
- आत्मसमर्पित माओवादी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
- इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर, एएनएफओ और जिलेटिन रॉड मिली
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। रूपझर थाना क्षेत्र में दुगलाई वनक्षेत्र के घोघरानाला के पास शुक्रवार को माओवादियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटकों का डंप बरामद किया गया है।
नक्सल अभियान के एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया माओवादियों ने दुगलाई वनक्षेत्र में संभावित बम और विस्फोटक सामग्री जमीन के अंदर छिपा रखी थी, जिसे 123वीं बटालियन के जवानों ने आत्मसमर्पित माओवादी दीपक चंदू की निशानदेही पर बरामद की है।
यह क्षेत्र आमानला कैंप से लगभग 1.6 किमी दक्षिण दिशा में स्थित है। यह सामग्री बरामद-चार इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर, जिलेटिन राड, विस्फोटक पाउडर 375 ग्राम, चार किलो एएनएफओ विस्फोटक, पांच फ्लैसिबल ब्लास्टिंग वायर, 40 फीट तांबे का तार, दो बैटरी, एक ड्रम, लगभग दो किलो कील, काली टोपी, दो किलो कांच के टुकड़े और दो टार्च बरामद हुई है।
बड़े हमले की थी तैयारी
इतनी मात्रा में विस्फोटक और उपकरण किसी बड़े हमले की तैयारी का हिस्सा हो सकते थे। इसके पूर्व पिछले माह जवानों को भगतपुर कुंआगोदी मार्ग के भजीपार जंगल के बीच छिपाकर रखा गया डंप मिला था, जिसमें नकदी भी शामिल थी।