• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident In Balaghat : बेकाबू बस सड़क से नीचे उतरी, 25 से अधिक बराती घायल

Accident In Balaghat : बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था, जिसकी लापरवाही के कारण बस हादसे का शिकार हो गई। क्षमता 50 लोगों की थी, लेकिन उसमे...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 22 May 2024 07:19:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 08:16:36 AM (IST)
Accident In Balaghat  : बेकाबू बस सड़क से नीचे उतरी, 25 से अधिक बराती घायल

HighLights

  1. हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
  2. क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर फर्राटा भर रही थी।
  3. घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।

Accident In Balaghat : नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले में देर रात बरातियों से भरी एक बस क्रमांक एमपी 50 जेडई 0925 हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू बस सड़क से नीचे उतर गई। इस दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। बस में करीब 70 लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब एक निजी ट्रेवल्स की बस शादी समारोह में परसवाड़ा थानांतर्गत ग्राम ठेमा से कुम्हारी मोहगांव जा रही थी। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था, जिसकी लापरवाही के कारण बस हादसे का शिकार हो गई।

क्षमता 50 लोगों की थी, लेकिन उसमें लगभग 70 बराती सवार थे

बस लामता मुख्यालय से छह किमी दूर निकली ही थी तभी लामता जनमखार के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें सवार सभी लोगों को चोटें आईं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल सहित 108 वाहन व करीबी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए उन्हें लामता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामूली चोट वाले घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।


शादी समारोह में सम्मिलित होकर ग्राम ठेमा से मोहगांव जा रहे थे

घायलों को 11.30 बजे तक जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यात्रियों ने बताया कि महिलाओं सहित बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हैं। शादी समारोह में सम्मिलित होकर ग्राम ठेमा से मोहगांव जा रहे थे। तभी लामता के समीप वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया।बेपटरी यातायात व्यवस्था के कारण दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी क्षमता से अधिक सवारियां, तो कभी खटारा वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।