• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में पुराने ढाबे के खंडहर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, सिर पर गंभीर चोट; हत्या की आशंका

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेखा अंडरपास के पास पुराने ढाबे के खंडहरनुमा कमरे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 03:39:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 03:39:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालाघाट में पुराने ढाबे के खंडहर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, सिर पर गंभीर चोट; हत्या की आशंका
सरेखा अंडरपास के पास पुराने ढाबे में मिला बुजुर्ग महिला का शव

HighLights

  1. सरेखा अंडरपास के पास पुराने ढाबे में मिला बुजुर्ग महिला का शव
  2. सिर पर भारी वस्तु से हमले के निशान, अज्ञात पर हत्या की FIR
  3. नगर पालिका का शव वाहन खराब होने से रोटरी क्लब से ली गई मदद

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेखा अंडरपास के पास पुराने ढाबे के खंडहरनुमा कमरे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नर्मदी बाई पति गणेशलाल भोयर निवासी सरेखा वार्ड-30 के रूप में हुई है। सूचना पर एएसपी निहित उपाध्याय, कोतवाली टीआई निरीक्षक अजय गुर्जर सहित स्टाफ ने मौके का बारीकी से मुआयना किया।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की भी मदद ली है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमले के निशान हैं। सिर पर गहरी चोट लगने से महिला की मौत हुई है। शव के पास थर्माकोल के टुकड़े बिखरे पड़े हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। महिला का शव उसके घर से लगभग एक किमी दूर मिला है।


मुंहबोले बेटे के रूप में साथ रहने वाले युवक से पूछताछ कर रही पुलिस

मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि विवाह के दो वर्ष बाद ही पति गणेशलाल ने नर्मदीबाई को छोड़ दिया था। वह लगभग 25-30 साल से अकेले रह रही थी। कभी-कभार वह पैसों के लिए रिश्तेदारों से संपर्क करती थी। नर्मदीबाई के साथ तीन-चार वर्ष से एक युवक साथ रहता था।

रिश्तेदारों ने बताया कि वह उसे पुत्र के रूप में साथ रखती थी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। एएसपी उपाध्याय का कहना है कि मामला संदिग्ध है। महिला को चोटें मारने से आई हैं या गिरने से, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

नपा का शव वाहन खराब, घंटों तक पड़ा रहा शव

इस मामले में एक बार फिर नगर पालिका परिषद बालाघाट का गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। पुलिस को सुबह नौ बजे के आसपास महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा जांच करने के बाद पुलिस ने नगर पालिका से संपर्क कर शव वाहन की मांग की, लेकिन वाहन कई दिनों से खराब होना बताया गया। पुलिस ने रोटरी क्लब के शव वाहन की व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें- एमपी के धार-आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को तोहफा, ₹1353 करोड़ की डही सिंचाई परियोजना की शुरुआत

नपा का शव वाहन खराब होने से रविवार को वार्ड क्रमांक-चार पावनी नगर के बिसेन परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिसेन परिवार में एक व्यक्ति के निधन के बाद शव को जागपुर घाट तक ले जाने के लिए रोटरी क्लब के शव वाहन की मदद लेनी पड़ी।

सरेखा अंडरपास के पास एक पुराने ढाबे में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया है। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच जारी है। - अजय गुर्जर, कोतवाली थाना प्रभारी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।