बालाघाट (नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में संस्था के प्राचार्य पंकज कुमार जैन के कुशल निर्देशन एवं शारीरिक, व्यायाम शिक्षक योगेंद्र कुमार के सफल संचालन व विद्यालय के छात्र परख श्रीनाग, अंजली मिश्रा, सौम्या जैन, विद्यालय की सभी शिक्षकों की उपस्थिति में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योगासन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना से योग दिवस की शुरुआत की गई। इसके बाद सूर्य नमस्कार, कटिचक्रासन, घुटना संचालन, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, मद्रासन, वज्रासन, शशकासन, कपालभाति प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पीके जैन ने अपने वक्तव्य में बताया कि सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रमुख विषय योग फार वेलनेसश है जो हमें शारीरिक एवं मानसिक कल्याण के लिए समर्पित है। जिनका प्रमुख उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ लोगों को तनाव मुक्त करना है।
यह कार्यक्रम विद्यालय में 16 जून 2021 से प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम अर्नाकुलम संभाग तत्पश्चात लखनऊ संभाग, चंडीगढ़ संभाग, देहरादून संभाग, जबलपुर संभाग, अंत में केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली संभाग द्वारा एक-एक दिन बच्चों को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वीडियो प्रदान की जाती थी जिससे बच्चों को इनके मार्गदर्शन में क्रियाकलाप करने में आसानी हुई। इस बीच बच्चों ने योग करते हुए अपनी वीडियो आनलाइन माध्यम से साझा किए। आनलाइन योग प्रश्नोत्तरी में भी भाग लिया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस योग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की।
केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड में विश्व योग दिवस मनाया गया
मलाजखंड में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह योग दिवस कोविड-19 महामारी के कठिन समय मे सामाजिक दूरी, सरकार के दिशा निर्देश का पूरी तरह पालन करते हुए मनाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड के योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमावत ने किया। अभिषेक कुमावत द्वारा योग के लाभ, उसके महत्व के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। साथ ही उन्होंने इस कोरोना महामारी से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताते हुए कई आसन, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस शुभ अवसर पर ध्वजारोहण विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया के द्वारा संपूर्ण स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।
सिवनीकला गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर दिया निरोग रहने का संदेश
किरनापुर में नेहरू युवा केंद्र बालाघाट युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड किरनापुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निकिता दमाहे, महेश पिछोड़े के द्वारा 22 जून को ग्राम सिवनीकला में पंचायत परिसर में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया। जिसमें ग्राम के जनप्रतिनिधि योगेश लिल्हारे, ग्राम प्रधान उर्मिला उके, सहायक सचिव तेजेस नागपुरे, उप ग्राम प्रधान सावित्री संकेत चाकपाक, लक्ष्मीचंद लिल्हारे, ग्राम के युवा साथी स्वाती दमाहे, विनीता दमाहे, आर्यन पिछोड़े, विद्या लिल्हारे, टीना पिछोड़े, मोनिका दमाहे, सत्यम, रोहन, हितेश, बंसपाल, शंकर, साहिल सहित अन्य के सहयोग से योग किया गया। स्वयंसेवक निकिता दमाहे, महेश पिछोड़े ने बताया कि योग करने से योग से अपने शरीर को स्वस्थ रखने एवं रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। योग से शारीरिक एवं मानसिक तनाव दूर होता है। नेहरू युवा केंद्र के एनवायवी द्वारा लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया गया। वैसे तो योग दिवस 21 जून को था, लेकिन विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो दिनों तक मनाया गया। उन्होंने कहा डॉक्टर बताते है कि योग करने से फेकड़े मजबूत होते है। साथ ही योग करते समय हम आक्सीजन ज्यादा लेते है और शरीर की जिन कोशिकाओं में रक्त संचार बराबर नहीं होता, उनमें आक्सीजन लेवल पर्याप्त मात्रा में पहुंचता है। इसके लिए योग को अपने दिनचर्या में उतारकर योग करें निरोग रहे। योग करने से शरीर चुस्त व तंदुरूस्त रहता है।
योग को रोज करें निरोग रहोगे
नेहरू युवा केंद्र बालाघाट के मार्गदर्शन में जनसेवा युवा मंडल ग्राम नैतरा बालाघाट द्वारा सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मंडल के सभी सदस्य द्वारा योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा सभी लोगों ने भी अपने-अपने घरों में विभिन्ना योग के आसन घर पर ही किए। इस कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष ताजेश्वर बिरनवार, उपाध्यक्ष योगेंद्र शेडे, कोषाध्यक्ष डिगम नगपुरे, सचिव दीप लिल्हारे, सदस्यों में हर्ष रनगिरे, अमित लिल्हारे, राहुल लिल्हारे, अरुण बिरनवार, डॉ. कीर्ति सौलखे, राकेश रनगिरे, अमित रनगिरे, मुकेश रनगिरे, सुखलाल लिल्हारे, मनोज लिल्हारे, ईश्वर सौलखे, रामकिशोर सौलखे, आशीष सौलखे, दीपक लिल्हारे, राहुल बिरनवार, निवेद लिल्हारे, राहुल बिरनवार, दिलीप लिल्हारे, डॉ. सदन लिल्हारे, डॉ. कोमल लिल्हारे, शरद सौलखे, निलेश दमाहे, भारत लिल्हारे, कैलाश बहेटवार, राहुल सौलखे, घनश्याम लिल्हारे, प्रदीप सौलखे ने योग किया। सभी ने कहा क योग रोज करें तो निरोग रहोंगे।