• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

तीन साल के मासूम को आंगन में छोड़कर गई थी मां, सिरफिरे पिता ने कुल्हाड़ी मारकर ले ली बेटे की जान

बालाघाट के केसलई गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

By Guneshwar SahareEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 12:14:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 12:17:05 PM (IST)
तीन साल के मासूम को आंगन में छोड़कर गई थी मां, सिरफिरे पिता ने कुल्हाड़ी मारकर ले ली बेटे की जान
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता।

HighLights

  1. रतन सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और मासूम वीरेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए
  2. कुल्हाड़ी के गहरे घाव गर्दन और कनपटी पर लगे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई
  3. पत्नी सुनीता वापस लौटी, तो सामने का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/उकवा। रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम केसलई में एक पिता ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि रतनसिंह उइके मूल रूप से ग्राम टिकरिया का रहने वाला है। जिसकी शादी सात वर्ष पूर्व सुनीता से हुई है और शादी के बाद से वह अपने ससुराल ग्राम केसलई में रहने लगा था और मजदूरी कर रहा था।

परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा एक छह वर्ष की बड़ी बेटी है और बेटा वीरेंद्र कुमार तीन वर्ष का था। रतन सिंह अपने बच्चों को डांट फटकार लगाते रहता था। आरोपित रतनसिंह उइके अपनी पत्नी सुनीता के साथ रोज की तरह शुक्रवार की सुबह महुआ बीनने जंगल गया था।


दोपहर में घर लौटने के बाद सब कुछ सामान्य था। शाम चार बजे करीब रतन सिंह की पत्नी सुनीता मवेशी लेने के लिए खेत तरफ गई थी, तब तीन वर्ष का नन्हा वीरेंद्र आंगन में था। मासूम को क्या पता था कि चंद पलों में उसका अपना पिता ही उसका काल बन जाएगा।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

किसी बात पर उपजे अचानक गुस्से में रतन सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और मासूम वीरेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुल्हाड़ी के गहरे घाव वीरेंद्र की गर्दन और कनपटी पर लगे। जिससे उस मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब पत्नी सुनीता वापस लौटी, तो सामने का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर का आंगन, जहां कुछ देर पहले वीरेंद्र की किलकारियां गूंज रही थीं, वह अब मासूम के खून से लाल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही रूपझर थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को जिला अस्पताल में मासूम का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। आरोपित को बैहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : बालाघाट में कार पलटने के बाद आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जले, दो गंभीर रूप से झुलसे

अचानक गुस्सा आया और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी

आरोपित को पुत्र की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अचानक गुस्सा आने की बात कही और फिर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपित ने आखिर हत्या किस वजह से की है। मामले में जांच की जा रही है। - दीपक त्रिपाठी, थाना प्रभारी रुपझर।