• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में जान देने से पहले वीडियो काॅल पर बहन से की बात, देखते ही देखते मौत को गले लगा लिया

गोपाल ने किस बात से तंग आकर जान दी यह भविष्‍य के गर्भ में है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 08:49:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 08:49:49 PM (IST)
बालाघाट में जान देने से पहले वीडियो काॅल पर बहन से की बात, देखते ही देखते मौत को गले लगा लिया
जिला अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद स्वजन।नईदुनिया

HighLights

  1. रिश्तेदार को भी वीडियो काॅल पर ये बात कही थी
  2. दो बहनों लता और करुणा का इकलौता भाई था
  3. मां बड़ी बेटी लता के घर नागपुर गई हुई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। कई दिनों से मन बात खटक रही थी, लेकिन किसी से कह नहीं सका। अंत में एक रिश्‍तेदार और बड़ी बहन को फाेन करके बताया कि में अपनी जिंदगी समाप्‍त कर रहा हूं। इतना कहकर अपनी जीवन लीला को खत्‍म कर दिया।

गोपाल ने वीडियो काॅल पर ये बात कही थी

यह घटना है जिले के ग्रामीण थाना (नवेगांव) अंतर्गत ग्राम पेंडरई की, जहां एक युवक ने अपनी बहन को फोन लगाकर पहले फांसी लगाने की जानकारी दी और कुछ देर बाद मौत को गले लगा लिया। मदनलाल मोहारे का 25 वर्षीय पुत्र गोपाल ने वीडियो काॅल पर ये बात कही थी।


मां बड़ी बेटी लता के घर नागपुर गई हुई थी

गोपाल दो बहनों लता और करुणा का इकलौता भाई था। घर वालों ने बताया कि गोपाल खेती-किसानी करता था। गुरुवार को उसकी मां बड़ी बेटी लता के घर नागपुर गई हुई थी। गोपाल घर में अकेला था। रात में उसने बहन लता को फोन कर फांसी लगाने की बात कही। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम है।

रिश्ते का भाई घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था

बहन ने इसकी जानकारी रिश्ते के भाई भादुलाल मोहारे को दी। भादुलाल घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर युवक फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया। ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही युवक के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वारासिवनी के रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिंगमारा के समीप प्रमोद पिता रेखलाल बिजेवार 32 वर्ष का शव एक पेड़ से लटका मिला। स्वजनों ने बताया कि प्रमोद पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। वह 17 सितंबर की सुबह चार से पांच बजे के बीच घर से निकला था।

पिता ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की

घर से बाहर जाने की सूचना मिलने पर उसके पिता ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान तालाब के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिसे ग्रामीणों ने पहचान लिया। रामपायली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, अधिकारी के 1.53 लाख और दुकानदार के 39 हजार रुपये उड़ाए