नईदुनिया, लामता बालाघाट (Balaghat News)। मंगलवार की रात्रि लामता से नैनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप परिसर में तेंदुआ विचरण करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लामता में पिंजरा लगाया है। पिंजरे में एक बकरा भी रखे है, लेकिन अभी तक कैद नहीं हो पाया है। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है और शाम के बाद लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। इससे जंगल में बाघ, तेंदुआ, भालू, बायसन, चीतल, सांभर, जंगली सूअर के अलावा समेत अन्य वन्य प्राणी पाए जाते हैं।
वन्य प्राणी कई बार विचरण करते हुए राहगीरों को सड़क पर दिख जाते हैं। इस क्षेत्र में ढाई माह से मादा तेंदुआ अपने दो शावक व एक नर तेंदुआ विचरण कर रहे है। डेढ़ माह पूर्व तेंदुआ ग्राम चांगोटोला में पहले सरपंच के आंगन व थाना परिसर में प्रवेश कर गया था। वहां से ग्राम सकरी, नरसिंगा तरफ आ गया है और लामता तहसील मुख्यालय मूवमेंट बना हुआ है। लामता में मादा तेंदुआ को दो शावक के साथ विचरण करते हुए छह से सात बार देखा गया है, लेकिन अब तेंदुआ भी आ गया है। दस दिनों के भीतर लामता में एक गाय के बछड़े का शिकार मादा तेंदुआ ने किया हैं।
तेंदुआ और मादा तेंदुआ के बढ़ते मूवमेंट को लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है। सात वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे है और लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी की जा रही है। वनकर्मियों को दिन के अलावा रात्रि में जिस जगह मूवमेंट होने की जानकारी मिलती है वहां पहुंचकर गश्त कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दे रहे हैं।
लामता से नैनपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में तेंदुआ विचरण करते हुए वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वनकर्मी लगातार गश्त कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दे रहे हैं। तेंदुआ को पकड़ने एक पिंजरा लगवाए हैं।
कृष्ण कुमार नामदेव, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर सामान्य लामता।