
बालाघाट। लामता वन विकास निगम के अंतर्गत परसवाड़ा क्षेत्र के सुकड़ी वीट के कक्ष क्रमांक 1228 में मृत अवस्था में नर-मादा तेंदुआ का शव पाया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा। पंचनामा कार्रवाई पूरी की। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव उड़दना के समीप सुकड़ी वीट में नर-मादा तेंदुआ का शव ग्रामीणों ने देखा था। जिसकी सूचना उन्होंने वन अमले को दी थी। सूचना मिलने पर वन विकास निगम लामता के प्रबंधक कमल अरोरा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
वन अमला फिलहाल तेंदुओं की मौत कैसे हुई इसकी जांच कर रहा है। बताया गया है कि जिस स्थान पर तेंदुआ मृत अवस्था में पाए गए थे। उससे कुछ दूरी पर एक गाय भी क्षत-विक्षत अवस्था में मिली है। इससे संभावना व्यक्त की जा रही है दोनों तेंदुओं ने गाय का शिकार किया होगा।