
PM Modi In MP : धनंजय प्रताप सिंह, बालाघाट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को 'विकसित भारत-विकसित मध्य प्रदेश' के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला चुनाव बताते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां को सामने रखा। साथ ही विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए आने वाले समय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिक सख्ती के भी संकेत दे दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रयासों को सहज अंदाज में बताते हुए कहा कि जैसे फुलझड़ी की रोशनी पहले होती है, फिर राकेट आसमान तक पहुंचाया जाता है, इस तरह मैंने तो अभी फुलझड़ी ही जलाई है, भारत के पूरे सामर्थ की दीपावली मनाना बाकी है।
तीन दिन के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालाघाट में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपना भाषण विकसित भारत- विकसित मध्य प्रदेश के साथ खास तौर पर दलित, आदिवासी गरीब महिलाओं और किसानों पर भी केंद्रित रखा।

प्रधानमंत्री ने 10 साल की उपलब्धियों को विकसित भारत के प्रयासों से जोड़ते हुए कहा कि जब जी-20 में दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत को असंभव फैसले लेते देखते हैं, तो हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अमेरिका से लेकर आस्ट्रेलिया तक हर भारतवासी का सम्मान बढ़ जाता है। कभी कांग्रेस की सरकार में भारत अपनी शिकायत लेकर दूसरे देशों के पास जाता था, आज का भारत है, जब दो देशों के बीच युद्ध होता है तो वह अपनी बात लेकर भारत के पास आते हैं।
मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के पीछे कांग्रेस की कमियों को भी गिनाने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दशकों तक पुरानी सोच पर चलती रही। आजादी के आंदोलन के दंभ में भरी रही। सब कुछ समेट कर एक ही कुनबे का महिमामंडन करती रही। कांग्रेस की इसी सोच ने देश को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता जिन शहरों में रहते, उनमें ही सुविधाएं जुटाई। बाकी पूरे देश को वह भूल गए।

देशभर के मेरे परिवारजनों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक बनाने की ठान ली है। लोकतंत्र के उत्सव के इस माहौल में आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और मध्य प्रदेश के बालाघाट की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिलेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आज मध्यप्रदेश के लिए पुनः सौभाग्य का विषय है।
मैं, प्रदेश के आपके परिवारजनों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं वंदन करता हूँ।
वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर आपका आगमन निश्चय ही ऊर्जा से भर देने वाला है एवं 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प को सार्थक करते हुए… https://t.co/IbtQ9HbM5P
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 9, 2024
मोदी यही नहीं रुके, उन्होंने आदिवासियों को लेकर भी कांग्रेस को पर आरोप लगाए। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन से कांग्रेस ने ही वंचित रखा था। आज देश में एक करोड़ आदिवासी पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं, लाखों आदिवासियों को वन अधिकार का पट्टा भाजपा सरकार ने दिया है।
#WATCH भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालाघाट दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...हमारा सौभाग्य है कि आज के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रदेश के बालाघाट में आ रहे हैं। चुनाव अभियान में उनकी उपस्थिति प्रदेश को एक नई प्रकार की ऊर्जा देगी..." pic.twitter.com/YYs9vZcSIR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ीं, तब कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस ने कभी आदिवासी विरासत का सम्मान तक नहीं किया। कांग्रेस आजादी का श्रेय किसी आदिवासी को नहीं, अपने शाही परिवार को देना चाहती है। पीएम मोदी ने कहा मध्यप्रदेश में हमारे युवा साथी मोहन यादव जी और उनकी सरकार गरीब और आदिवासी समाज के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है।
आइएनडीआइए गठबंधन से सीधे मुकाबले को मोदी ने भ्रष्टाचार की ओर मोड़ दिया। प्रधानमंत्री बोले कि विपक्ष उनके प्रयासों को रोक कर मोदी को नहीं, बल्कि भारत के विकास को रोकना चाहता है। जब मोदी भ्रष्टाचार को मिटाना चाहता है, तो विपक्षी भ्रष्टाचारी बचाओ के लिए रैली करते हैं।
ये आपस में तो लड़ते हैं और कहते हैं मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं लेकिन यह सही नहीं है वे विकास को रोकना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष की धमकी से वह डरने वाले नहीं हैं, मोदी भक्त है महाकाल का। मोदी झुकता है तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने। मोदी ने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार का पैसा जिस-जिस तिजोरी में गया है, उसे मैं निकल कर रहूंगा। अगले 5 साल यह काम और तेजी से होगा।
मोदी भक्त है महाकाल का...
मोदी झुकता है या तो जनता-जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी#MPKeMannMeinModi pic.twitter.com/xqsb0GkMI8
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 9, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश और बालाघाट के विकास का खाका भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमने सिवनी-नागपुर फोरलेन हाईवे, गोंदिया-बालाघाट-सिवनी हाईवे, नर्मदा प्रगति पथ, विंध्य प्रगति पथ का निर्माण किया। वंदे भारत ट्रेन दी, अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत मध्य प्रदेश में 80 स्टेशनों का विकास हो रहा है। हमारी भाजपा सरकार मध्य प्रदेश का कायाकल्प कर रही है। बालाघाट-गोंदिया की ब्राड गेज लाइन पर उन्होंने याद दिलाया कि इसकी नींव 30 साल पहले रखी गई थी, लेकिन इसे मोदी ने ही पूरा किया।
प्रधानमंत्री ने स्थानीय रोजगार के मुद्दे पर कहा कि बालाघाट की वारासिवनी हैंडलूम साड़ियों को जीआई टैग दिलाने के लिए हम काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें भी बनारसी साड़ियों जैसा बड़ा बाजार मिल सके। गरीब कल्याण की योजनाओं पर मोदी ने याद दिलाया कि मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
44 लाख गरीब वंचित लोगों को तब तक पक्का घर नहीं मिला, जब तक मोदी ने संकल्प नहीं लिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब केवल 10 प्रतिशत घरों में पाइप से पानी पहुंचता था। आदिवासी क्षेत्रों में तो इसकी कल्पना भी नहीं थी।
हमने करीब 70 लाख घरों में नल से जल की सुविधा पहुंचा दी है। मोदी ने कहा कि 80 लाख से अधिक किसानों को मध्य प्रदेश में किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। वह बोले की विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत बनाने की शुरुआत हमने कर दी है। यह केवल 10 वर्ष की मेहनत का परिणाम है। अभी हमें बहुत कुछ करना है।