बालाघाट आदिवासियों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, विक्रांत भूरिया ने 43 बच्चों की मौत का किया दावा
बालाघाट के बैगा क्षेत्र में 11 वर्षीय सुषमा मर्सकोले की इलाज के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र में बच्चों की मौतों को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 10:30:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 03:13:23 PM (IST)
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले एक और बच्ची की मौत। (फाइल फोटो)HighLights
- राहुल गांधी के आने से पहले एक बच्ची मौत हुई।
- सरकारी आंकड़ों के अऩुसार 34 बच्चों की मौत।
- राहुल गांधी के साथ विक्रांत भूरिया भी मौजूद हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बालाघाट पहुंच गए हैं। वह जगला गांव में आदिवासियों से जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के आदिवासी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी हैं।
मलेरिया और मल्टीपल डिसीज से थी पीड़ित
- राहुल गांधी के दौरे से पहले एक बच्ची की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दाहिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालिका को मलेरिया हुआ था। छह दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डा. दाहिया के अनुसार, सुषमा को मलेरिया के साथ मल्टीपल डिसीज थी।
लगातार इलाज से मलेरिया को नियंत्रित हो चुका था, लेकिन अन्य बीमारी के कारण बालिका अचेत स्थिति में थी, जिसकी बुधवार देर रात मौत हो गई। ढाई बजे परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव लेकर पहुंचे। मृतका का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब तक 34 बच्चों की मौत
गौरतलब है कि बैहर और बिरसा विकासखंड के आदिवासी बैगा क्षेत्रों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से अब तक 34 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके 43 मौतों का दावा कर चुके हैं।
मृत बच्चों के परिजनों से मिलेंगे राहुल गांधी
आज गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रभावित गांव जगला जाएंगे, जहां वह मृत बच्चों के परिजनों से मिलेंगे। जगला में बीमारी से चार बच्चों की मौत हो चुकी है।
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पूर्व विधायक लांजी हिना कांवरे भी पहुंची। जगला गांव में राहुल गांधी 3:00 के आसपास पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का आज बालाघाट दौरा, बीमारियों से मरने वाले आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात