बालाघाट (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सतपुड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज मांझापुर बालाघाट में स्पार्क मिंडा, महिन्द्रा, टाटा, वेरॉक व अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का ओपन कैंपस द्वारा चयन किया गया। स्पार्क मिंडा कम्पनी द्वारा ओपन कैंपस का आयोजन बुधवार को किया गया। तकनिकी शिक्षा के क्षेत्र में 22 वर्षो से सतपुड़ा आईटीआई ग्रुप कार्य करते हुए करीब 5000 छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध करा चुका है। सतपुड़ा ग्रुप द्वारा डिप्लोमा पाठ्यक्रम विगत चार वर्षो से संचालित कर रहा है। कैंपस में बालाघाट व आसपास के जिलों से मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा उत्तीर्ण करीब एक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्पार्क मिंडा कंपनी के एचआर सुनील अहिरे के द्वारा साक्षात्कार सम्पन्ना कराया गया। जिनमें 54 छात्रों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। आईटीआई उत्तीर्ण 400 छात्र-छात्राओं ने कंपनियों में जॉब प्राप्त करने के लिए अपना साक्षात्कार दिया। जिनमें से कंपनी अधिकारियों द्वारा 217 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
संस्था प्रमुख द्वारा बताया गया कि कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को सेनिटाइजर व शारीरिक दूरी के साथ ही संस्था में कैंपस के माध्यम से सभी ब्रांच-ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों का चयन विभिन्ना कंपनियों में किया गया है और भविष्य में इसी तरह कैंस का आयोजन किया जाता रहेगा। आईटीआई उत्तीर्ण 400 छात्र-छात्राओं ने कंपनियों में जॉब प्राप्त करने के लिए अपना साक्षात्कार दिया। जिनमें से कंपनी अधिकारियों द्वारा 217 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
संस्था प्रमुख द्वारा बताया गया कि कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को सेनिटाइजर व शारीरिक दूरी के साथ ही संस्था में कैंपस के माध्यम से सभी ब्रांच-ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों का चयन विभिन्ना कंपनियों में किया गया है और भविष्य में इसी तरह कैंस का आयोजन किया जाता रहेगा।