• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के बालाघाट में डाक मतपत्र गिनने की फैली अफवाह, तहसीलदार निलंबित

डाक मतपत्र आने पर उनके 50-50 के बंडल बनाकर उन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाता है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 28 Nov 2023 01:16:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Nov 2023 11:22:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के बालाघाट में डाक मतपत्र गिनने की फैली अफवाह, तहसीलदार निलंबित
मौके पर पहुंचे आरओ ने सही जानकारी से कराया अवगत।

HighLights

  1. कलेक्टर और आरओ को दी सूचना, कांग्रेसी मौके पर पहुंचे
  2. कलेक्टर और रिटर्निंग आफिसर को भी इसकी सूचना दी गई।
  3. प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है।

बालाघाट (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश के बालाघाट में सोमवार को मतगणना के पहले डाक मतपत्रों को गिनने संबंधी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। सूचना मिलने पर कांग्रेसी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और रिटर्निंग आफिसर (आरओ) को भी इसकी सूचना दी गई। प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है। अलबत्ता प्रक्रियागत गलती सामने आने पर मत पत्रों के नोडल अधिकारी तहसीलदार लालबर्रा हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश के बालाघाट ज़िले में पोस्टल बैलेट को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में कांग्रेस पार्टी ने की है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिये।

मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन… https://t.co/GL59BN4rSC

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 27, 2023

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डाक मतपत्र रखने का कार्य किया जा रहा था। डाक मतपत्र आने पर उनके 50-50 के बंडल बनाकर उन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाता है। इस दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।


इसका एक वीडियो भी प्रसारित हो गया। निर्वाचन आयोग ने माना त्रुटि हुई निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रक्रियात्मक त्रुटि पाई गई, जिसके आधार पर डाक मत पत्रों के नोडल अधिकारी तहसीलदार लालबर्रा हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पूरे मामले में कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है, केवल प्रक्रियात्मक त्रुटि पाई गई है। डाक मत पत्रों को विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग करने के संबंध में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को सूचना दी गई थी।

जब यह काम चल रहा था तब कांग्रेस के निराला सिंह बघेल और विनय दसेरिया वहां उपस्थित रहे लेकिन भ्रम यह फैल गया कि मत पत्रों की गिनती की जा रही है। बालाघाट जिले में आने वाली बैहर विधानसभा सीट के लिए 429, लांजी में 553, परसवाड़ा में 452, बालाघाट में 1,308, वारासिवनी में 391 और कटंगी विधानसभा सीट के 126 डाक मत पत्र निकले। जिन्हें अलग-अलग झोले में रखकर फिर सीलबंद कर दिया गया। मतों को खोला नहीं गया है और न ही गिनती की गई है।

वीडियो प्रसारित करने पर होगी कार्रवाई

रिटर्निंग अधिकारी ने बहुप्रसारित वीडियो के संबंध में बताया कि ऐसा कोई कार्य स्ट्रांग रूम खोलकर नहीं किया जा रहा था। निर्वाचन की प्रक्रिया अनुसार प्रतिदिन अन्य जिलों से आने वाले डाक मत पत्रों की प्राप्ति के बाद दोपहर तीन बजे स्ट्रांग रूम खोलकर विधानसभा क्षेत्रवार छंटनी की जाती है। इसके पश्चात बंडल बनाकर व्यवस्थित रूप से आयोग के निर्देशानुसार कर संपादित किया जाता है। यह राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर किया गया है। सोमवार को जब अस्थाई स्ट्रांग रूम खोला गया तो किसी के द्वारा वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। यदि ऐसा कृत्य किया जाता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, कलेक्टर ने कहा कि डाक मत पत्र की छंटनी के लिए विधानसभा में विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को भी जानकारी दी गई थी। उनकी उपस्थिति में हुए कार्य के बाद स्ट्रांग रूम बंद करते समय पंचनामा भी बनाया गया था।

गंभीर मामला है, दोषियों पर कार्रवाई हो

कमल नाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बालाघाट जिले में डाक मत पत्र को मतगणना से पहले ही खोले जाने और छेड़छाड़ की आशंका का एक वीडियो सामने आया है। इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी ने की है। यह अत्यंत गंभीर मामला है।

दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे मुस्तैद रहें और कोई गड़बड़ी न होने दें। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने सवाल पूछा कि मतगणना के पहले कोषालय के स्ट्रांग रूम से डाक मत पत्रों को निकालकर कर्मचारियों को कैसे सौंप दिया गया।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.गिरीश कुमार मिश्रा ने नियम का उल्लंघन कराया है। यह संदेह को जन्म देता है। कलेक्टर सहित जो भी कर्मचारी इस काम में संलग्न थे, उन्हें निलंबित किया जाए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।