
बालाघाट, नईदुनिया प्रतिनिधि। लालबर्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरगांव में एक सांभर नहर में गिर गया। इसको देखकरक ग्रामीणों ने बाहर निकाला और सुरक्षित वन विभाग को सुपुर्द किया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब वह नहर की तरफ गए तो दिखाई पड़ा कि ढूटी नहर में वन्यप्राणी गिर गया है और वह पानी के तेज बहाव में बहते हुए आया हुआ है, जो ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को जैसे-जैसे जानकारी लगी वह भी नहर की ओर आने लगे। ग्रामीणों ने वन्यप्राणी सांभर को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और वन विभाग को सुपुर्द किया।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सांभर पानी पीने के लिए नहर में उतरा होगा, जहां फिसलने से वह गिर गया और वह बहते-बहते ग्राम खैरगांव की ओर पहुंच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। उल्लेखनीय है कि बालाघाट के इस गांव के समीप जंगल है, जहां पर वन्य जीव विचरण करते हुए कई बार नहर की तरफ पहुंचते हैं।