
Balaghat News : नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। वैनगंगा नदी के छोटे पुल के पास शनिवार को परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर का रविवार की दोपहर बरामद हुआ है। लगभग 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने शव बरामद किया है। किशोर का नाम लावांश पिता विनोद मात्रे उम्र-15 वर्ष वार्ड नंबर 6 बैहर चौकी बालाघाट का निवासी था।
बताया गया कि पिकनिक के दौरान लावांश वैनगंगा नदी के छोटे पुल पर गया हुआ था। जहां खेलते-खेलते लावांश की गेंद नदी में चली गई, जिसे निकालने के लिए वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पानी में डूबने से लावांश की मौत हो गई। स्वजनों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी, जहां पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था।
देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका था। रविवार सुबह रेस्क्यू दल ने दोबारा सर्चिंग शुरू की और दाेपहर 12 बजे के करीब शव नदी से बाहर निकाला गया। शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सौंप दिया गया है।