• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट के नागरा में ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, तेलंगाना जा रहे छह मजदूरों की मौत; सात घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मजदूर वाहन में फंस गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के नागरिक तुरंत घटनास्थल पर...और पढ़ें

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 06:40:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 06:40:20 PM (IST)
बालाघाट के नागरा में ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, तेलंगाना जा रहे छह मजदूरों की मौत; सात घायल
जिला अस्पताल में भर्ती किए गए मजदूर। नईदुनिया

HighLights

  1. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
  2. क्षतिग्रस्त पिकअप में मजदूर वाहन में फंस गए
  3. सूचना मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस भी पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/रजेगांव। गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर गोंदिया ग्रामीण थाना के ग्राम नागरा में सोमवार रात 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे समेत छह मजदूरों की जान चली गई।

घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई

इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक और मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

तेलंगाना के जगतियाल और करीमनगर जा रहे थे

बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र के मजदूर ग्राम सावरीखुर्द से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 15 टी 3495 से रोजगार की तलाश में तेलंगाना के जगतियाल और करीमनगर जा रहे थे। इसी दौरान नागरा गांव के पास गोंदिया की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 35 एजे 2547 ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।


सवार मजदूर वाहन में फंस गए

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मजदूर वाहन में फंस गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के नागरिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला

स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से गोंदिया जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा। गोंदिया ग्रामीण पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में आरुष मात्रे 3 वर्ष निवासी सवारीखुर्द, किरण संतोष वैद्ये 26 वर्ष लोड़ाना, संतोष मात्रे 38 वर्ष, सुशीला मात्रे 35 वर्ष दोनों किन्ही, रूपसेन सत्यकर 35 वर्ष और ज्योति सत्यकर 32 वर्ष दोनों नीमदेवाड़ा की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल हुए

भूमेश्वर मात्रे 47 वर्ष, संगीता मात्रे 35 वर्ष, राजेंद्र पंचाले 30 वर्ष, लक्ष्मी पंचाल 27 वर्ष, संतोष वैद्ये 35 वर्ष, राकेश बाहे 24 वर्ष और पिकअप चालक संदीप बाहे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार गोंदिया के जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- महाकौशल में उद्योग, लाॅजिस्टिक और रोजगार की नई उम्मीद; साढ़े चार घंटे में जबलपुर से इंदौर