
बालाघाट। जिले के सुरवाही गांव में डायरिया का प्रकोप छा गया है। यहां 48 घंटे में उल्टी-दस्त से पीडि़त करीब 82 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डायरिया पीडि़तों में से दो की मौत हो गई है। जबकि अन्य पीडि़तों को जिला अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। गांव में डायरिया की दस्तक और दो लोगों की मौत ने ग्रामीणों की रातों की नींद काफूर कर दी है।
मौत से जहां मातम का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं इसे ग्रामीण महामारी बता रहे हैं। खास बात यह है कि ज्यों-ज्यों दवा दी जा रही है। मर्ज बढ़ता जा रहा है। 48 घंटे में से 82 से अधिक लोग डायरिया से पीडि़त भर्ती कराए गए हैं। जो इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
इनने दम तोड़ा जिला अस्पताल में रविवार को शाम करीब 7 से 8 बजे सुरवाही निवासी गनपत उईके ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दशमी बाई ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
हरकत में आया प्रशासन डायरिया पीडि़तों की मौत की खबर मिलते ही कलेक्टर व्ही किरण गोपाल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां रात को ही एसपी व कलेक्टर सुरवाही के लिए रवाना हुए।
अलर्ट रहने निर्देश डायरिया से हुई मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए इधर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल व सुरवाही पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरवाही गांव और जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
42 बच्चों की हालत नाजुक जिला अस्पताल में भर्ती कराए डायरिया पीडि़तों में 42 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। 10 बच्चों को गहन चिकित्सा में रखा गया। वहीं 12 महिलाओं व 18 पुरुषों की हालत नाजुक बनी हुई है। दो लोगों की मौत के बाद सभी डायरिया पीडि़तों को निगरानी रखी जा रही है।
रात में रुका स्वास्थ्य अमला रविवार को सुरवाही में शिविर लगाने भेजा गया अमला रात को भी सुरवाही में मुस्तैद रहा। सीधे पीडि़तों को गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लाया जा रहा है। रविवार को करीब 55 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
जबलपुर से आ रहा दल सुरवाही में डायरिया से दिनों दिन हालात बेकाबू होते जा हरे हैं। जिसे लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं प्रशासन भी पशोपेश में है। वहीं प्रशासन भी पशोपेश में हैं। रविवार को डायरिया पीडि़तों की मौत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों का एक दल जबलपुर से जांच के लिए बुलाया गया है।