• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balaghat News: मानकुंवर नदी में वर्षा से बढ़ा जलस्तर, पुल बहा

बालाघाट-लामता से नैनपुर मार्ग पर थमे वाहनों के पहिए, साढ़े आठ माह पूर्व वर्षा के दिनों में पुल एक हिस्सा हुआ था क्षतिग्रस्त

By Jitendra RichhariyaEdited By: Jitendra Richhariya
Publish Date: Tue, 02 May 2023 11:58:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 May 2023 12:55:53 PM (IST)
Balaghat News: मानकुंवर नदी में वर्षा से बढ़ा जलस्तर, पुल बहा

बालाघाट/लामता, नईदुनिया प्रतिनिधि। बालाघाट जिले में लगातार एक सप्ताह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, दिन भर मौसम साफ रहने के बाद शाम व रात में वर्षा हो रही हैं। इधर पिछली रात हुई वर्षा की वजह से बालाघाट-लामता से नैनपुर मार्ग में मानकुंवर नदी पर बना पुल(डायवर्सन) दूसरी बार यानी साढ़े आठ माह बाद नदी में आए तेज बहाव से बह गया। पुल बहने से बालाघाट से नैनपुर, मंडला, सिवनी, केवलारी, जबलपुर सहित अन्य मार्ग पर चलने वाले वाहनों के पहिए मंगलवार की सुबह से थम गए हैं। दरअसल, माह अगस्त 2022 में लगातार वर्षा से होने से मानकुंवर नदी में आई बाढ़ से 15-16 अगस्त को पुल एक छोर से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से पुल का मरम्मत कार्य कर वाहनों के आना जाना लायक बना दिया गया था।

naidunia_image

सोमवार की रात बहा पुलः

जानकारी के अनुसार इन दिनों एक सप्ताह से अधिक समय होने जा रहा है मौसम में परिवर्तन होने के साथ ही जिले में कही पर भी तेज आंधी तूफान के साथ वर्षा हो रही हैं ।दो-तीन दिन से लामता-चांगोटोला क्षेत्र में तेज वर्षा होने से मानकुंवर नदी में जल स्तर बढ़ गया। इतना जल स्तर बढ़ गया कि अगस्त माह में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ नदी के पुल को अभी तक मरम्मत कार्य कर वाहनों के आने जाने लायक बनाया गया था, लेकिन नदी में पानी का तेज बहाव आने से सोमवार की रात में पुल बह गया। मंगलवार सुबह जब लोग ने नदी की तरफ घूमने गए तो मरम्मत वाला पुल का नजारा देख दंग रह गए। साथ ही कहने लगे कि गर्मी में भी पुल बह गया। जिसके बाद से इस मार्ग से आवाजाही बंद हो गई हैं।


Balaghat News: मानकुंवर नदी में वर्षा से बढ़ा जलस्तर, पुल बहा..दखें वीडियोhttps://t.co/qJaRkcs1fO pic.twitter.com/lonInHqceA

— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 2, 2023

सालों पुराना नदी का पुल

ग्रामीणों ने बताया कि नैनपुर से लामता व बालाघाट मार्ग पर पड़ने वाला मानकुंवर नदी पर बना पुल सालों पुराना हैं। अगस्त माह में लगातार तीन दिन रही बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था।बताया गया है कि पिछले बार नदी से ज्यादा रेत खनन होने से पुल की नींव कमजोर हो गई थी। तभी तो पुल का एक छोर से बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था।अब मरम्मत कार्य जब तक नहीं हो पाएगा,तब वाहनों के पहिए थमे रहेंगे।ऐसे में इसका प्रभाव आने जाने के साथ ही कई व्यवसाय भी प्रभाव पड़ेगा।

naidunia_image

अब पुल से पैदल जाना पड़ेगा नदी के पार

पुल बह जाने की वजह से लोगों को इस मार्ग से आना जाना करना है तो नदी में जलस्तर कम होने के बाद करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर नदी के पार जाना पड़ेगा। नैनपुर तरफ से आने वाले बस एक छोर पर रूक जाती है,जिससे यात्रीगणों को उतारने के बाद करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है।तब दूसरी बस यदि बालाघाट या अन्य जगह जाना हैं तो बदलना पड़ता है। हालांकि पुलिस ने दोनों ओर से लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी हैं और मार्ग को बंद कर दिया है।