बालाघाट(नईदुनिया प्रतिनिधि), Arms Supply to Naxals। नक्सल हथियार मामले में जांच के साथ आरापितों की गिरफ्तारियों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। इधर पूछताछ में आगे बढ़ रही नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क की कड़ी में जहां नए-नए खुलासे हो रहे हैं ,वहीं इस पूरे केस का राजफाश करने पर इस गिरोह से जुड़े लोगों पर गिरफ्त में ले रही है। इस केस के तार राजस्थान से ही नहीं इंदौर से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर इंदौर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिनसे नक्सल हथियार मामले में पूछताछ की जा रही है। नक्सलियों तक हथियार पहुंचाने वाले गिरोह का राजफाश करने जुटी पुलिस ने दो संदिग्धों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ कर हथियार मुहैया कराने वालों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। राजस्थान में भी पुलिस टीम सिकलीगरों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
ये हुए गिरफ्तार : पुलिस ने दर्शन सिंह और सतपाल यादव को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी अशोकनगर और बड़वानी से हुई है। दर्शन ने नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क से जुड़े लोगों को पिस्टल मुहैया कराई थी, जबकि सतपाल ने कारतूस दिए थे। इनसे आगे पूछताछ की जा रही है।
अब तक 16 आरोपित गिरफ्तार
- नक्सल हथियार मामले में अब तक 16 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं।
- मुंबई से दो,बालाघाट से तीन और गोंंदिया 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
- राजस्थान के अलावा सेंधवा,बड़वानी, इंदौरसे जुड़े तार।
- सिकलीगरों तक पहुंचने पुलिस दे रही दबिश।
- अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गोंदिया व महाराष्ट्र में दबिश जारी।
इनका कहना...
नक्सल हथियार मामले में पुलिस ने इंदौर से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस महाराष्ट्र और छत्तीसगढ में भी दबिश दे रही है। दुर्गेश आर्मों,एसडीओपी लांजी