• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

निमाड़ रेंज में 114 क्विंटल गांजा पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज, बड़वानी में सबसे अधिक 13 मामले आए सामने

निमाड़ रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में रेंज के चार...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 09:39:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 09:39:59 AM (IST)
निमाड़ रेंज में 114 क्विंटल गांजा पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज, बड़वानी में सबसे अधिक 13 मामले आए सामने
ड्रोन की मदद से गांजे की खेती की सर्चिंग व मैपिंग की गई। सौजन्य : पुलिस

HighLights

  1. ऑपरेशन प्रहार से नशे के कारोबार पर शिकंजा
  2. तीन माह में 5.14 करोड़ का माल जब्त
  3. विशेष पुलिस बल उपलब्ध कराकर लगातार कार्रवाई की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी/ खरगोन : निमाड़ रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में रेंज के चार जिलों में 33 प्रकरण दर्ज कर करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाना है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग के मार्गदर्शन और पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के निर्देशन में खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेंज स्तर से विशेष पुलिस बल उपलब्ध कराकर लगातार कार्रवाई की गई।


गांजा तस्करी के 25 मामले, 114 क्विंटल जब्त

पुलिस पीआरओ के मुताबिक गांजे के अवैध कारोबार के खिलाफ 25 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें बड़वानी जिले में 13, खरगोन में 10 और खंडवा में दो मामले शामिल हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 114 क्विंटल गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है।

खरगोन में एक प्रकरण में 70 ग्राम एमडी क्रिस्टल जब्त किया गया

ब्राउन शुगर के छह प्रकरणों में 63.60 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपये है। इनमें खरगोन में पांच और खंडवा में एक मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा खरगोन में एक प्रकरण में 70 ग्राम एमडी क्रिस्टल जब्त किया गया, जिसकी कीमत सात लाख रुपये बताई गई।

खंडवा में 395 अल्प्राजोलम टैबलेट भी जब्त की गईं

खंडवा में 395 अल्प्राजोलम टैबलेट भी जब्त की गईं। निमाड़ रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में ब्राउन शुगर, इंजेक्शन और 1,989 सिरप, 302 किलो गांजा और 11 हजार टैबलेट पर चला पुलिस का रोलर