• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • बड़वानी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : बड़वानी में नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर हमला, रेत माफिया पर शक

नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 12 Jun 2018 01:45:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Jun 2018 08:09:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
VIDEO : बड़वानी में नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर हमला, रेत माफिया पर शक

बड़वानी। नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है। नबाओ कार्यकर्ताओं के मुताबिक रेत माफिया ने उनकी गाड़ियों पर पथराव किया है। फिलहाल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक बड़वानी के राजघाट क्षेत्र में नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया है। कार्यकर्ताओं की दो गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए हैं, जिससे गाड़ियों के कांच फूट गए हैं। कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि घटना बड़वानी फिल्टर प्लांट के पास हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये हमला भिलखेड़ा, कल्याणपुरा और बड़वानी के रेत माफियाओं द्वारा कराया गया है। कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक कार्यकर्ताओं के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।


naidunia_image

naidunia_image

इधर नर्मदा बचाओ कार्यकर्ताओं पर हमले की सूचना मिलते ही कई कार्यकर्ता खनिज विभाग कार्यालय का घेराव करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। विरोध स्वरुप इन कार्यकर्ताओं ने खनिज विभाग कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।