सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं घटनास्थल एवं अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर एसडीओपी रोहित अलावा, नायब तहसीलदार सुनील सिसौदिया, थाना प्रभारी लखनसिंह बघेल आदि पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार शादी समारोह से सभी ट्रैक्टर से ग्राम गेंद्री गए थे। जहां से वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ।
ये हुए घायल
पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार घायलों में कविता बर्डे, अंकिता दिनेश, शिवानी सीताराम, मनीषा अजय, ममता सुनील, खुशी अनिल, खुशी विजय, नायजाबाई, शिवानी रविंद्र, जमना गाठिया, किरण गठिया, सीमा शिवा,वैष्णवी दिनेश, रूखमा जीवन, उर्मिला संजय, अमेती अनाज्या, लीला मंशाराम, कविता कालू, बायसा बहादार, वर्षा गुडा, पिंगला देवीसिंह, मोकी बाई सीताराम, रविता बाई देवी सिंह, बेबी दिनेश, संगीता विक्रम, सीमा लाल सिंह, रेखा पिटिया, लहोरिया शांतिलाल, प्रमिला सतीलाल, मकी बाई सीताराम, अंकिता रोहिदास, अमृता रविंद्र, नंदिनी दिला, ललिता सुनील, बबली मोहन,आकाश प्यारेलाल आदि लोग शामिल हैं।
ये हैं गंभीर घायल : लीला मंसाराम निवासी कानपुर, रुखमा पुत्री जीवन, लाहोरिया शांतिलाल एवं कविता पप्पू निवासी तीनों निवासी पानसेमल गंभीर घायल हैं।