• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

एमपी गांजे की खेती का भंडाफोड़; 75 जवानों की टीम ने की कार्रवाई, 10.71 क्विंटल गांजा जब्त, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम बोरपाड़वा के जंगलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 02:55:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 02:55:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी गांजे की खेती का भंडाफोड़; 75 जवानों की टीम ने की कार्रवाई, 10.71 क्विंटल गांजा जब्त, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
वरला के जंगलों में 6185 गांजे के पौधे मिले

HighLights

  1. 6185 पौधे, 10 क्विंटल गांजा जब्त
  2. कीमत 50 से 52 लाख आंकी गई
  3. एनडीपीएस एक्ट में चार केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत वरला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बोरपाड़वा के जंगलों में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। चार अलग-अलग खेतों में दबिश देकर 6185 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। जब्त फसल का कुल वजन 10 क्विंटल 71 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 50 से 52 लाख रुपये बताई गई है।

naidunia_image

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरपाड़वा के जंगलों में खेतों के अंदर अवैध रूप से गांजे की फसल उगाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला पुलिस लाइन बड़वानी से करीब 45 जवान और सेंधवा अनुविभाग से करीब 30 पुलिसकर्मियों का बल मौके के लिए रवाना किया गया।


naidunia_image

दुर्गम जंगल में पैदल सर्चिंग, ड्रोन से निगरानी

जंगल का इलाका दुर्गम होने के कारण पुलिस टीम ने पिकअप वाहन को रास्ते में छोड़कर पैदल सघन सर्चिंग की। ड्रोन की मदद से भी जंगल और आसपास के खेतों की निगरानी की गई। सर्चिंग के दौरान चार खेतों में गांजे की फसल दिखाई दी। आरोपियों ने पुलिस वाहनों को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, जिसके बाद चार टीमों ने खेतों को घेरकर पौधे जब्त किए।

वन विभाग को भी बुलाया मौके पर

मौके पर वन भूमि होने और वन क्षेत्र अधिकार रेंज सिरवेल जिला खरगोन होने के कारण रेंजर कनेश सिरवेल से संपर्क कर उनकी टीम को बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने खेतों की टोपोग्राफी के अनुसार आरोपियों को चिन्हित किया। रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार अपराध दर्ज, चार खेतों से जब्ती

पुलिस ने चार अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। अपराध क्रमांक 219 में 1725 पौधे वजन 2 क्विंटल 69 किलो कीमत करीब 13 लाख, अपराध 220 में 1600 पौधे वजन 2 क्विंटल 88 किलो कीमत 14 लाख 4 हजार, अपराध 221 में 1260 पौधे वजन 2 क्विंटल 85 किलो कीमत 14 लाख और अपराध 222 में 1600 पौधे वजन 2 क्विंटल 31 किलो कीमत 13 लाख जब्त किए गए। सभी पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

1. बड़वानी में गांजे की अवैध खेती पकड़ी

2. बोरपाड़वा के जंगलों में चार खेत मिले

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।