• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में नर्मदा नदी पर डेढ़ किमी लंबे पुल पर सुरक्षा इंतजाम के नाम पर सिर्फ लाइफ सपोर्ट रिंग, एक माह में बची तीन जान

एक माह में तीन लोगों ने पुल से छलांग लगाई। तीनों की जान पुल की रैलिंग से रस्से के सहारे बंधी लाइफ सपोर्ट रिंग से बची। इसके अलावा पुल पर सुरक्षा के कोई...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 13 May 2026 09:14:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 09:14:43 AM (IST)
बड़वानी में नर्मदा नदी पर डेढ़ किमी लंबे पुल पर सुरक्षा इंतजाम के नाम पर सिर्फ लाइफ सपोर्ट रिंग, एक माह में बची तीन जान
डेढ़ किमी नर्मदा पुल पर आए दिन होती हैं छलांग लगाकर कूदने की घटनाएं। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अब दूध बांटने निकले बुजुर्ग ने लगाई नर्मदा में छलांग, लाइफ सपोट रिंग से ही बची जान
  2. एक माह की अवधि में तीन लोगों ने पुल से छलांग लगाई
  3. तीनों की जान पुल की रैलिंग से रस्से के सहारे बंधी लाइफ सपोर्ट रिंग से बची।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप नर्मदा नदी पर बने पुल पर बीते एक दशक से सुसाइड करने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा हैं। लगातार हो रही घटनाओं से नर्मदा नदी पर बना डेढ़ किमी पुल को सुसाइड पॉइंट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा हैं। हाल ही में बीते एक माह की अवधि में तीन लोगों ने पुल से छलांग लगाई। इन तीनों की जान पुल की रैलिंग से रस्से के सहारे बंधी लाइफ सपोर्ट रिंग से बची। इसके अलावा पुल पर सुरक्षा या बचाव के कोई इंतजाम नहीं है।

पुल से मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि जैसे ही बुजुर्ग ने नर्मदा में छलांग लगाई, वैसे ही पुल की रैलिंग से रस्से के सहारे बंधी लाइफ सपोट रिंग लटकी थी, जिसे बुजुर्ग ने पकड़ लिया। इसके बाद नाव के माध्यम से उसे सुरक्षित किनारे लाया गया।


कोतवाली पुलिस के अनुसार बुजुर्ग समीप धार जिले के निसरपुर गांव का निवासी हैं, जो अपने गांव से बड़वानी की ओर बाइक से आ रहा था। पुल पर दूध की कैन लदी बाइक को खड़ी कर उसने नर्मदा में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने पुल किनारे लाइफ सपोट रिंग पकड़ ली। एसडीआरएफ टीम ने उसे नाव के माध्यम से किनारे लगाया और थाने लेकर आए। पुलिस ने बुजुर्ग का प्राथमिक स्वास्थ्य चेकअप कराया। बुजुर्ग के नर्मदा में कूदने के मामले को पुलिस ने जांच में लिया।

एक माह में तीसरी वारदात, ड़ेढ़ दशक में 100 से अधिक शिकार

बता दें कि बीते एक माह के दौरान उक्त पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश करने वालों की यह तीसरी वारदात है। इसके पूर्व गत 11 अप्रैल को एक बुजुर्ग ने छलांग लगाई थी। वहीं उसके दूसरे दिन एक युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते नर्मदा में कूद गया था। वहीं मंगलवार सुबह करीब 8 बजे फिर एक बुजुर्ग ने नर्मदा पुल से छलांग लगाई। उक्त तीनों घटनाओं में लाइफ सपोर्ट रिंग की मदद से तीनों लोगों की जान बच पाई। नागरिकों का कहना हैं कि शासन ने नर्मदा पार आवागमन के लिए पुल बनाकर कर्तव्य से इतिश्री कर ली, सुरक्षा को लेकर बीते डेढ़ दो दशक में यहां कोई इंतजाम नहीं हो पाए।

कैमरे बंद, सूचना पर ही पहुंचती हैं एसडीआरएफ टीम

उल्लेखनीय है कि पुल पर बीते वर्षों में लगाए गए कैमरे बंद है। जिस पुल से कूदने वाले लोगों की जानकारी रिकॉर्ड नहीं हो पाती। साथ ही दिन के साथ रात में कई बार लोग अचानक से छलांग लगा देते हैं। जिससे किसी को पता नहीं चल पाता। ऐसे में पुल पर किसी की बाइक चप्पल या अन्य सामग्री मिलने पर किसी के कूदने या छलांग लगाने के आशंका के बाद सर्चिंग की जाती है।

पुल से किसी के कूदने-छलांग लगाने की सूचना पर ही एसडीआरएफ टीम पहुंचती हैं, 24 घंटे इनकी यहां तैनाती नहीं दिखती। एक दशक से हो रही रेलिंग बढ़ाने की मांग पुल से कूदने की आए दिन होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने पुल के रेलिंग ऊंची करने की मांग की जा रही है।

हस्ताक्षर अभियान भी चलाए

नर्मदा पुल के दोनों और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। कई बार आवेदक-ज्ञापन दिए गए। साथी व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाए गए, लेकिन जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक कोई हलचल देखने को नहीं मिली। इन अनदेखी के चलते आए दिन पुल से छलांग लगाने की घटनाएं होने लगी है। जिससे नर्मदा का बड़े पुल की पहचान सुसाइड पाइंट के रुप में होने लगी है।

खरगोन: वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी, वाहन गुजरते समय कांप रहा पुल; चालक हो रहे परेशान