
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। बड़वानी जिले के सेंधवा शहर और ग्राम मोहिपुरा सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक हुई इस हलचल से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं और डर का माहौल बन गया।
भूकंप मापी केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है। दोपहर के समय जब लोगों ने जमीन में कंपन महसूस किया, तो ग्राम मोहिपुरा में लोग सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। सेंधवा के भी अलग-अलग इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क कर कंपन की पुष्टि की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि भूकंप की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
EQ of M: 3.6, On: 08/04/2026 12:48:53 IST, Lat: 21.868 N, Long: 74.790 E, Depth: 10 Km, Location: Barwani, Madhya Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/0fU5KHs30B
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 8, 2026
यह भी पढ़ें- इंदौर के DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर