• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में छात्राओं का पैदल मार्च, छात्रावास में पेयजल, भोजन, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

धोबड़िया तालाब के समीप कैलाश नगर स्थित शासकीय वीरांगना संयुक्त बालिका छात्रावास की छात्राएं शनिवार को छात्रावास की विभिन्न समस्याओं को लेकर करीब दो कि...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 04:10:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 04:10:13 PM (IST)
बड़वानी में छात्राओं का पैदल मार्च, छात्रावास में पेयजल, भोजन, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
पैदल मार्च करते हुए छात्राएं। -नईदुनिया

HighLights

  1. करीब दो किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं छात्राएं
  2. मोबाइल पर कलेक्टर से बातचीत के बाद छात्रावास लौटीं
  3. पेयजल, भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी : धोबड़िया तालाब के समीप कैलाश नगर स्थित शासकीय वीरांगना संयुक्त बालिका छात्रावास की छात्राएं शनिवार को छात्रावास की विभिन्न समस्याओं को लेकर करीब दो किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं।

छात्राओं ने पेयजल, भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर छात्राएं कुछ देर नाराजगी जताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में ही खड़ी रहीं। बाद में वे बाहर निकलकर वीआईपी मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ की छांव में रुकी रही।

अधिकारियों ने छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं

छात्राओं के कलेक्ट्रेट पहुंचने की जानकारी मिलने पर एसडीएम भूपेंद्र रावत और सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रंजना सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि छात्राएं कलेक्टर से सीधे मुलाकात करने की मांग पर बनी रहीं।


छात्राएं सड़क किनारे पेड़ की छांव में रुकी रहीं

छात्राओं को छात्रावास वापस भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था किए जाने की बात भी सामने आई, लेकिन छात्राएं वाहन से जाने के बजाय पैदल ही वापस निकल पड़ीं। कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर आने के बाद छात्राएं वीआईपी मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ की छांव में रुकी रही। इससे अधिकारियों को दोबारा मौके पर पहुंचकर छात्राओं से चर्चा करनी पड़ी।

मोबाइल फोन पर कलेक्टर से बात करवाई

स्थिति को देखते हुए एसडीएम और सहायक आयुक्त ने छात्राओं की मोबाइल फोन पर कलेक्टर जयति सिंह से बातचीत कराई। छात्राओं ने कलेक्टर के सामने छात्रावास की समस्याएं रखीं। बातचीत के दौरान समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन मिलने के बाद छात्राएं वापस जाने के लिए तैयार हुईं और पैदल ही रवाना हो गईं। छात्राओं ने छात्रावास में पेयजल की समस्या के अलावा भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि भोजन में कई बार सब्जियों में कीड़े निकलते हैं और खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में एकलव्य स्कूल की छात्राओं का पैदल कलेक्टोरेट कूच, CM विष्णु देव साय ने जताई कड़ी नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश