
बड़वानी। जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुफाटक के समीप एनएच 3 ओवर ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट के चलते क्रेन में अचानक आग लग गई। जिसके चलते क्रेन के टायर धू-धू कर कर जलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह क्रेन गुना से गोरखपुर जा रही थी। ट्रेन में अचानक धुआं निकलते देख ड्राइवर ने क्रेन से कूद कर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने फायर फाइटर को सूचना दी गई। राजपुर से फायर फाइटर ने पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।