• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में शादी का झांसा देकर की लाखों की ठगी, लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

शादी का रिश्ता तय कर मोटी रकम और चांदी के आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रही महिला आरोपित को गिरफ्...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 07:41:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 07:41:03 PM (IST)
बड़वानी में शादी का झांसा देकर की लाखों की ठगी, लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. नागलवाड़ी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
  2. मोबाइल और 4 हजार रुपये नकद बरामद
  3. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी : शादी का रिश्ता तय कर मोटी रकम और चांदी के आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़वानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रही महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है।

2 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की

नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की बालसमुद चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित महिला को पकड़ा। पुलिस के अनुसार मामले में फरियादी से शादी के नाम पर कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

फरियादी से रकम और चांदी के आभूषण लेकर गिरोह फरार हो गया

पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला और उसके साथियों ने शादी का प्रलोभन देकर फरियादी से रकम और चांदी के आभूषण प्राप्त किए। इसके बाद गिरोह फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की थी।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फरार महिला आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक एंड्रायड मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद बरामद किए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार महिला आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलकिशोर, बालसमुद चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक हेमलता रोमड़े, चालक प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह बघेल आदि की भूमिका रही।

श्वान सामने आने से डिवाइडर से टकराई कार, एक घायल

बिजासन घाट : नेशनल हाईवे-52 पर गवाड़ी कट पाइंट के पास एक श्वान सामने आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर आड़ी हो गई।

कार में सवार पांच दोस्तों में से एक को मामूली चोट आई, जिसे बिजासन चौकी के आरक्षक नारायण पाटीदार ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। आरक्षक नारायण पाटीदार के अनुसार कार सवार पांच दोस्त पुणे से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए थे।

दर्शन के बाद सभी वापस पुणे लौट रहे थे। श्वान को बचाने के प्रयास में चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर सड़क पर आड़ी हो गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का कारनामा, दूसरी शादी के चक्कर में किसान से ठगे ₹6 लाख, विवाह के अगले ही दिन फरार