
जुलवानिया। कार्तिक मास का पहला पखवाड़ा लगभग बीतने को है, लेकिन गर्मी और धूप ज्येष्ठ माह की तरह है। आमजन तेज धूप और उमस से बेहाल है।
ग्राम में शनिवार सुबह तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दोपहर 2 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ग्राम के लालता प्रसाद श्रीवास ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ कि दीपावली के मौके पर तपन महसूस हो रही है। बाबूलाल वर्मा, युवराज पाटिल, मुकेश यादव ने कहा है कि कार्तिक मास में अमूमन शीत ऋतु की आमद हो जाती है। अभी गर्मी-धूप तेज होने से लोग बिमार ज्यादा पड़ेंगें। किसान हरि प्रसाद साहू ने कहा कि दीपावली के बाद भी यदि मौसम का यही मिजाज रहा तो रबी की बोवनी प्रभावित होगी। इसका उत्पादन पर असर होगा।