• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Madhya Pradesh: बड़वानी जिले में करीम ने करण बन किया युवती से दुष्कर्म, आरोपित हिरासत में

मध्‍य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल थाने पर लव जिहाद को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 03 Oct 2021 01:07:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 Oct 2021 03:42:12 PM (IST)
Love Jihad in Madhya Pradesh:  बड़वानी जिले में करीम ने करण बन किया युवती से दुष्कर्म, आरोपित हिरासत में

Love Jihad in Madhya Pradesh: बड़वानी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के पानसेमल थाने पर लव जिहाद को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मामले में आरोपित ने अपना नाम बदलकर व पहचान छुपाकर युवती से दोस्ती की और बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पहचान उजागर होने पर युवती ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

राजपुर एसडीओपी पीएस बघेल ने बताया कि ग्राम सुखराली खुर्द की 22 वर्षीय युवती पानसेमल कालेज में पढ़ती है, जहां उससे एक युवक ने दोस्ती की और अपना नाम करण जाधव बताया। करीब डेढ़ माह तक युवक इंटरनेट मीडिया पर युवती को वाइस व वीडियो काल करता रहा। आरोपित ने युवती से दोस्ती बढ़ा ली और गत 20 सितंबर को उसे बहला-फुसला कर अपने साथ इंदौर के मांगलिया ले गया और करीब 11 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती को पता चला कि आरोपित का नाम करण जाधव नहीं बल्कि 32 वर्षीय करीम पुत्र रहीम निवासी पानसेमल है, तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपित उसे निवाली छोड़कर भाग गया।


वेल्डिंग का काम करता है आरोपित

एसडीओपी बघेल ने बताया कि आरोपित वेल्डिंग का काम करता है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उसका मेडिकल किया गया। इस दौरान आरोपित करीब मुंह छुपाता नजर आया।

स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत

भगवानपुरा। शनिवार को नगर में पिछले तीन साल से बंद दो हाइमास्ट लैंप को चालू करवाने के लिए नगरवासियों ने ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जगदीश मालवीया, ओमप्रकाश, मनोज सेन ने बताया कि बस स्टैंड चौराहे पर और हनुमान मंदिर चौक पर लगे हाइमास्ट लैंप बंद है। जिससे रात में दोनों चौराहो पर अंधेरा रहता है। साथ ही पूरे गांव की स्ट्रीट लाइट भी बंद है।

ग्राम पंचायत को इस ओर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आगामी दिनों में नवरात्रि आने वाली है। ऐसे में नगर में स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट लैंप को चालू करना आवश्यक है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव गोविंद मालवीया का कहना कि स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट की करीब 11 लाख रुपये की राशि बकाया है। जिसके चलते बिजली विभाग ने बिजली काट दी है। जल्द ही लाइट चालू करवाने के लिए उनके द्वारा आश्वासन दिया गया।