• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

शादी का झांसा, फिर 2.25 लाख की चपत, बड़वानी में पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह काे दबोचा

शादी के नाम पर भरोसा जीतकर कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बालसमुद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष आरोपित को ग...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:56:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:56:33 AM (IST)
शादी का झांसा, फिर 2.25 लाख की चपत, बड़वानी में पुलिस ने ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह काे दबोचा
पुलिस गिरफ्त में आरोपित। -सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. महिला और पुरुष आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  2. शादी का प्रलोभन देकर 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी
  3. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालसमुद/ बड़वानी : शादी के नाम पर भरोसा जीतकर कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बालसमुद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया है।

शादी का प्रलोभन देकर फरियादी से चांदी के आभूषण सहित 2 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपितों के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, चांदी की एक जोड़ी पायजेब और बाइक सहित कुल 1 लाख 32 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

मामला थाना नागलवाड़ी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, फरियादी के साथ शादी का प्रलोभन देकर चांदी के आभूषण सहित कुल 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत के आधार पर थाना नागलवाड़ी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।


खरगोन जिले से जुड़े हैं दोनों आरोपित

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तरवर उर्फ तरुण सांवले और सपना सांवले को गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राम खेड़ी खुर्द (डोंगरगांव), थाना जैतापुर, जिला खरगोन के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ और कार्रवाई के दौरान ठगी के मामले से संबंधित मशरूका जब्त किया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद, करीब 5 हजार रुपये कीमत की चांदी की एक जोड़ी पायजेब और लगभग एक लाख रुपये कीमत की बाइक जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1.32 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटील, बालसमुद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस टीम और साइबर शाखा के कर्मचारियों की भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का कारनामा, दूसरी शादी के चक्कर में किसान से ठगे ₹6 लाख, विवाह के अगले ही दिन फरार