• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फुर्सत में थे चोर... स्कूल में कर गए ऐसी चित्रकारी, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

बड़वानी जिले के मोरानी स्थित शासकीय हाई स्कूल में रात को चोरों ने चोरी की और स्कूल की दीवारों पर फिल्मी डायलॉग लिखे। चोरी में पंखे, घड़ियां, गैस सिलें...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 07 Dec 2024 04:10:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Dec 2024 04:10:35 PM (IST)
फुर्सत में थे चोर... स्कूल में कर गए ऐसी चित्रकारी, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
चोरों ने स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर लिखे दिलचस्प फिल्मी डायलॉग

HighLights

  1. चोरों ने स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर फिल्मी लिखे डायलॉग
  2. सोशल मीडिया पर चोरों के लिखे नोट्स हुए वायरल
  3. स्कूल से चोर पंखे, घड़ियां, गैस सिलेंडर चुराए ले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मोरानी स्थित शासकीय हाईस्कूल में चोरी की वारदात करने पहुंचे बदमाशों ने दरवाजे व ब्लैक बोर्ड पर रोचक डायलॉग लिख दिए। प्राचार्य के कक्ष का ताला तोड़ने में नाकाम रहने के बाद चोरों ने लोहे के गेट पर लिखा "ताला बहुत मजबूत है, हमारा मिशन नाकाम रहा' उन्होंने सैड इमोजी भी बनाई।

हम आएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे

एक अन्य क्लासरूम के बोर्ड पर उन्होंने लिखा "हम आएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे क्योंकि पकड़ लोगे हमें"। वहीं दूसरे क्लास रूम में चोरों ने लिखा "हमें पकड़ने की कोशिश मत करना क्योंकि चोर को पकड़ना मुश्किल ही

नहीं नामुमकिन होता है"।

naidunia_image

यूट्यूबर का कैरी मिनाटी का फैन निकला चोर

चोरों ने इसके बाद लोगों के हाल-चाल भी लिए, आरोपितों ने यूट्यूबर का कैरी मिनाटी फेमस डॉयलॉग लिखा "तो फिर कैसे हो आप लोग।" बच्चों को स्कूल न आने की सलाह देते हुए लिखा, "कल स्कूल मत आना" और उन्होंने इसका जवाब भी लिखा "जी सर नहीं आएंगे।


naidunia_image

हाईस्कूल में रात में चोरी के बाद बदमाशों ने ब्लैक बोर्ड और प्राचार्य कक्ष के बाहर रोचक नोट्स लिखे। ये फिल्मी डायलॉग भरे नोट्स सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

स्कूल से चोरी हुए पंखे, घडियां

शासकीय हाई स्कूल मोरानी के प्राचार्य रविंद्र करील ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि स्कूल में रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने 10 सीलिंग पंखे, गैस सिलेंडर, गैस स्टोव, तीन दीवाल घड़ी और इलेक्ट्रिक इंस्ट्रूमेंट चुरा लिए। चोरों ने छत से प्रवेश करने के बाद पूरे स्कूल में कई चीजे बिखेर दी, और क्लासरूम की टेबल पर चढ़कर सीलिंग पंख उतार लिए।

naidunia_image

प्राचार्य ने बताया कि आरोपितों ने उनके कक्ष का ताला तोड़ने में नाकाम रहने के बाद लोहे के गेट पर लिखा 'ताला बहुत मजबूत है, हमारा मिशन नाकाम रहा' उन्होंने सैड इमोजी भी बनाई। इसी तरह अन्य कक्षाओं में भी नोट्स लिख गए।

सुबह सबसे पहले टीचर ने देखी चोरों की करतूत

प्राचार्य ने बताया कि सुबह शिक्षक महेश प्रसाद जमरे ने उन्हें फोन पर चोरी की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल भागसूर पुलिस चौकी प्रभारी माधव पाटीदार को इस घटना की जानकारी दी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को भी उन्होंने सूचित किया और विधिवत पुलिस को शिकायत आवेदन भी दिया।

naidunia_image

फिंगर प्रिंट के जरिए चोरों तक पहुंचने की कोशिश

भागसुर चौकी प्रभारी माधव पाटीदार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने घटना की डिटेल्ड जांच आरंभ की है और एफएसएलटीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके का मुआयना किया है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन सिस्टम से भी उसे समय कौन से मोबाइल काम कर रहे थे, यह पता लगाया जा रहा। उन्होंने कहा कि चोरों ने बोर्ड तथा अन्य स्थानों पर साफ अक्षरों में नोट क्यों लिखे, यह समझ में नहीं आ रहा।