
ग्वालियर। राष्ट्रकवि को समाज में सिमट कर नहीं रहना चाहिए। वह युवाओं के लिए प्ररेणादायी है। उनके कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए। साथ ही युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में आगे आना चाहिए। यह बात सोमवार को गहोई वैश्य नवयुवक मंडल व गहोई एकता क्लब द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर आयोजित चल समारोह के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने कही।
चल समारोह का प्रारंभ अचलेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर हुआ। कार्यक्रम में श्री नीखरा ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं में जीवन जीने का संदेश छुपा है। उनकी कही बातें आज भी चरित्रार्थ होती हैं। वह युवाओं के लिए प्ररेणादायी हैं। चल समारोह गाजे-बाजे के साथ दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, माधौगंज, महाराज बाड़ा से होकर मैथिलीशरण गुप्त चौक जिंसी नाला नंबर 2 पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत, मंत्री मृदुल गहोई, उपमंत्री अंकित कठ्लि, राजेश कठ्लि, अंकित कस्तवार, ज्ञानेंद्र गेंडा, अनीता रावत, डोली कस्तवार, सुधीर गुप्ता, अभय लाहरिया, विशाल लाहरिया, नवीन कस्तवार आदि मौजूद थे।
जागरूकता अभियान चलाएं
- मैथिलीशरण गुप्त के कार्यों के लिए युवाओं को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनकी जानकारी मिल सके।