बैतूल में दूध-केला खाने के बाद 32 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अचानक होने लगी उल्टियां, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के भीमपुर विकासखंड में आने वाले ग्राम भांडरीढाना में स्वयंसेवी संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा कुटीर के 32 बच्चों को उल्टियां...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:53:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:59:49 PM (IST)
बैतूल में दूध-केला खाने के बाद 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ी (AI तस्वीर)HighLights
- दूध-केला खाने के बाद 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ी
- बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
- बच्चों को लेकर स्वजन भीमपुर के अस्पताल पहुंचे
नईदुनिया प्रतिनिध, बैतूल। जिले के भीमपुर विकासखंड में आने वाले ग्राम भांडरीढाना में स्वयंसेवी संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा कुटीर के 32 बच्चों को उल्टियां होने के बाद भीमपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चों को सेवा कुटीर में दूध-केला खाने के लिए दिया गया था।
शाम करीब चार बजे बच्चे घर पहुंचने के बाद अचानक उल्टी करने लगे। इस पर स्वजन उन्हें लेकर भीमपुर के अस्पताल पहुंचे। सीएमएचओ डा. संजीव शर्मा के मुताबिक सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। किसी को रेफर करने की जरूरत नहीं है।