यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Betul Crime News: युवती की सरेराह गला रेतकर हत्या, आरोपित बोल- ब्लैकमेल कर रही थी
मुलताई के गांधी वार्ड में पुराना बैरियर नाका के पास हुई वारदात। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 04 May 2023 12:21:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 May 2023 12:21:50 PM (IST)

बैतूल, नवदुनिया प्रतिनिधि। जिले के मुलताई कस्बे में स्थित गांधी वार्ड में बुधवार रात बीच सड़क पर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे जो आरंभिक कारण पुलिस बता रही है, उसमें युवती द्वारा आरोपित के आडियो और वीडियो को लेकर लगातार उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि इसी से परेशान होकर आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपित युवक की शादी भी तय हो गई थी और युवती द्वारा शादी रुकवाने के लिए धमकी दी जा रही थी।
मुलताई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी वार्ड में पुराने बैरियर नाका मार्ग पर सिमरन शेख पिता अफजल शेख 26 वर्ष की लाश पड़ी मिली। मृतका के गले पर धारदार हथियार से जख्म के निशान हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर मुलताई निवासी सनीफ उम्र 26 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी रात में ही मुलताई पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतका के पास आरोपित के कुछ आडियो और वीडियो थे। इसके आधार पर वह धमकी दे रही थी। आरोपित की शादी तय हो गई है। युवती उसकी शादी को रुकवाने के लिए भी धमकी दे रही थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था या नहीं, इसका अभी खुलासा नही हो पाया है।