• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Betul Crime News: अनैतिक संबंध का भेद खुलने के डर से किन्नर का गला घोंटकर खुद फांसी पर झूला सुरक्षा कर्मी

जिस रस्सी से हरिओम नामक सुुरक्षाकर्मी ने फांसी लगाई, उसी रस्सी के टुकड़े से निक्की (किन्‍नर) का गला घोटा गया। सारनी की घटना।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 19 Jul 2022 12:59:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Jul 2022 12:59:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Betul Crime News: अनैतिक संबंध का भेद खुलने के डर से किन्नर का गला घोंटकर खुद फांसी पर झूला सुरक्षा कर्मी

बैतूल, नवदुनिया प्रतिनिधि। सारनी कस्‍बे में स्थित नर्सरी में तैनात सुरक्षा कर्मी हरिओम चौरे ने शुक्रवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को सुबह नर्सरी में एक और लाश पड़ी मिली। पुलिस ने विवेचना की तो पता चला कि लाश निक्की नाम के किन्‍नर की है। जांच में सामने आया कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। जिस रस्सी से सुरक्षा कर्मी ने फांसी लगाई थी, उसी से निक्की का गला घोंटने के प्रमाण मिले हैं।

सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि हरिओम के निक्की नाम के किन्‍नर से अनैतिक संबंध थे। निक्की नागपुर से अक्सर सारनी आता था। शुक्रवार रात में दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद निक्की ने अपने हाथ में स्वयं चोट पहुंचाकर डायल 100 को फोन कर दिया कि हरिओम ने उसके साथ मारपीट की है। निक्की ने अपना पता नही बताया और मोबाइल बन्द कर लिया। इससे डायल 100 की टीम कुछ नही कर पाई। सुबह हरिओम की लाश नर्सरी में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। इससे यह कयास लगाया जा रहा था कि बदनामी के डर से उसने फांसी लगा ली।


रविवार को जब निक्की का तीन दिन पुराना शव मिला तो पूरी स्थिति सामने आ गई। थाना प्रभारी हिंग्वे ने आशंका जताई है कि हरिओम के निक्की नामक व्यक्ति से अनैतिक संबंध की बात उजागर होने के कारण निक्की की हत्या गला घोटकर लाश को नर्सरी के पीछे फेंक दी होगी। जिस रस्सी से हरिओम ने फांसी लगाई थी, उसी रस्सी के टुकड़े से निक्की का गला घोटा गया है। रस्सी का टुकड़ा मृतक के गले में मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।