• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर गांव से बेटियां कलश में लाईं पानी, मैं घर-घर नल से वापस पहुंचाऊंगाः शिवराज

-सीएम बोले-जनता ले संकल्प, दुराचार करने वाले को हो फांसी, हम केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव -जिले के किसान को पानी मिला तो वह उत्पादन में पंजाब को पीछे छ...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Fri, 10 Mar 2017 04:03:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Mar 2017 04:03:52 AM (IST)
हर गांव से बेटियां कलश में लाईं पानी, मैं घर-घर नल से वापस पहुंचाऊंगाः शिवराज

-सीएम बोले-जनता ले संकल्प, दुराचार करने वाले को हो फांसी, हम केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव

-जिले के किसान को पानी मिला तो वह उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ देगा

- 382.29 करोड़ में बनने वाले पारसडोह डैम निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

फोटो----9 बीटीएल 2

बैतूल। ग्राम बिसनूर में पारसडोह मध्यम उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पुष्पहार से हुआ स्वागत।

फोटो----9 बीटीएल 4 एवं 5

बैतूल। पारसडोह जलाशय के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह।

फोटो----9 बीटीएल 6

बैतूल। ग्राम बिसनूर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

फोटो----9 बीटीएल 11

बैतूल। पारसडोह जलाशय निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

बैतूल/मुलताई। नवदुनिया प्रतिनिधि

मेरा स्वागत करने के लिए गांव- गांव बहन-बेटियां कलश में पानी भरकर पहुंची और मुझ पर पुप्पवर्षा की है। मैं इन सभी को अब हैंडपंप से पानी भरने की परेशानी से मुक्ति दिलाकर रहूंगा। 200 गांवों में आने वाले दिनों में हर घर में नल से शुद्घ पानी पहुंचाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को ग्राम बिसनूर में 382.29 करोड़ की लागत वाली पारसडोह मध्यम उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने 10 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के पारसडोह जलाशय के बनने के बाद छूटे हुए गांवों के खेतों तक नहर से पानी पहुंचाने के लिए पारसडोह परियोजना के दूसरे चरण को स्वीकृत करने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस कं ट्रोल रूम के बैतूल में निर्मित भवन का भी लोकार्पण करने के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनांतर्गत मोहदा से गुरूवा मार्ग एवं चोहटापोपटी से घोघरा मार्ग पर वृहद पुल निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

-जिले के किसान को पानी मिला तो वह उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ देगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कई वर्षों से पारसडोह जलाशय की मांग की जा रही थी। योजना का सर्वे होता था और साध्यता न आने से आगे कार्रवाई ही नहीं हो रही थी। जिले के जनप्रतिनिधियों की लगातार की गई मेहनत के बाद इसे मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले का किसान सीधा-सरल और मेहनती है। यदि उसके खेत में पानी की सुविधा मिल जाए तो वह उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा।


- ताप्ती नदी का उद्घार करने अगले बरस चलेगा ताप्ती सेवा अभियान

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह नर्मदा सेवा यात्रा का अभियान चल रहा है वैसा ही ताप्ती सेवा अभियान अगले साल चलाया जाएगा। अभियान मेツ नदी के किनारे पौधे लगाकर इसके जल स्त्रोतों को बढाया जाएगा तथा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। इसके अलावा ताप्ती नदी को सदा नीरा बनाने के लिए यहाツ उपयुक्त स्थानों पर बैराज निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सूर्यपुत्री मां ताप्ती का संरक्षण करने के लिए आगे आएं।

-किसी का भी नुकसान हो ऐसी कोई योजना ही नहीं बनाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को भरोसा दिलाया कि हमने यह तय किया है कि किसी भी योजना के बनाने से पहले यह ध्यान रखा जाए कि जनता का कहीं नुकसान तो नहीं हो रहा है। जलाशयों के निर्माण में भी डूब में आने वाली भूमि से होने वाले नुकसान और सिंचित होने वाली जमीन से मिलने वाले लाभ का आंकलन करने के बाद ही योजना मंजूर की जाएगी।

- महिला स्वरोजगार के लिए जिला स्तर पर लगाए जाएंगे मेले

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं के हित में सैकड़ों काम कर रही है। अब फारेस्ट के अलावा हर विभाग की भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर मेले लगाए जाएंगे।

-हितग्राहियों को मिली सौगातें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के 3693 हितग्राहियों को कपिलधारा योजना, सात हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं सात हजार कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी प्रदान किया। एक हितग्राही को ऑटोमैटिक लॉण्ड्री हेतु 20 लाख रुपए एवं एक अन्य हितग्राही को पशुआहार उत्पादन हेतु 17 लाख रुपए की मशीनरी खरीदने के चेक भी प्रदान किए।

-मुलताई क्षेत्र को मिली कई सौगातें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम बिसनूर में विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा की मांगों पर आधा दर्जन से ज्यादा घोषणाएं की। ताप्ती नदी पर जगह-जगह सर्वे करवाकर बैराज बनाने, कर्णापुर एवं वर्धा एवं बारंगबाड़ी बांध बनाने की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने मुलताई की मां ताप्ती नदी की यात्रा भी सरकारी स्तर पर निकालने की घोषणा की है। जिस तरह अभी नर्मदा सेवा यात्रा निकाली जा रही है, उसी तरह ताप्ती दर्शन यात्रा भी निकाली जाएगी। नर्मदा की तर्ज पर मुलताई में भी शराब बंदी की बात उन्होंने कही। इधर नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा द्वारा ताप्ती नाले की डीपीआर को स्वीकृत करने और विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुलताई के अस्पताल को सौ बिस्तर का करने की मांग की गई।

-कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री रामपाल सिंह, सांसद ज्योति धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावरकर, विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, चैतराम मानेकर, महेन्ध सिंह चौहान, मंगलसिंह धुर्वे, चन्धशेखर देशमुख, भाजपा नेता राजा पंवार, हनि सरदार, ओमकार टिटारे, राजू संत, हनि भार्गव, गुणवंत घोड़े, मनीष शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

बाक्स--------------------

जनता को दिलाया संकल्प, दुराचार करने वालों को हो फांसी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बिसनूर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि दुराचारियों को फांसी की सजा हो। अपने देश में भी कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, कुछ ऐसे नरपिचाश और नराधम पैदा हो जाते हैं जो मासूम बेटियों के साथ दुराचार करते हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा हो यह मेरा एक प्रस्ताव और ये अभियान पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है। एक कानून का प्रारूप मध्यप्रदेश की विधान सभा में पारित कर केंन्द्र सरकार और राष्ट्रपति को भेजेंगे। उन्होंने जनता को संकल्प दिलाया कि वे इस निर्णय का समर्थन करें कि दुराचारी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए इससे कम सजा उसके लिए नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं।

बाक्स----------------------

पूर्व विधायक और एसपी के बीच हुई तकरार

फोटो----9 बीटीएल 3

-कार्यक्रम में आमला के पूर्व भाजपा विधायक कन्हैयालाल ढोलेकर और पुलिस अधीक्षक राकेश जैन के बीच तीखी बहस हो गई। मुख्यमंत्री के मंच पर आने के बाद पूर्व विधायक हाथों में गुलदस्ता लेकर मंच पर जा रहे थे उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बीच मुलताई टीआई सुनील लाटा भी पहुंचे और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वापस जाने के लिए कहा। इसे लेकर पूर्व विधायक नाराज हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राकेश जैन ने उन्हें पंडाल में बैठने के लिए कहा लेकिन वे मंच पर जाने के लिए अड़ गए। एसपी और पूर्व विधायक के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस होने लगी। नगर पालिका मुलताई के पूर्व अध्यक्ष जीए बारस्कर ने पूर्व विधायक को शांत कराया और अपने पास बिठाया।

---झलकियां---

-कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्थाओं के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

-पुलिस की अनावश्यक सख्ती के कारण भाजपा नेताओं को भी प्रवेश करने के लिए तकरार करनी पड़ी।

- आयोजन स्थल पर प्रशासनिक अमले में समन्वय का अभाव होने से अधिकारी परेशान होते रहे।

- मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही जनता गैलरी में आकर खड़ी हो गई। कई महिलाएं तो जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हुईं।

- बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को मुख्यमंत्री ने कल्पनाशील और सक्रिय कहकर संबोधित किया।

- बिसनूर से मुख्यमंत्री विधायक हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर शशांक मिश्र को हेलीकॉप्टर से लेकर बैतूल पहुंचे।

महिलाओं के नाम से देंगे जमीन के पट्टेः शिवराज

- नर्मदा महिला संघ के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

फोटो------9 बीटीएल 16 एवं 17

बैतूल। नवदुनिया प्रतिनिधि

अब प्रदेश में जमीन-मकान के पट्टे केवल महिलाओं के नाम पर दिए जाएंगे। महिलाएं ही घर को सजाने-संवारने का काम करती है, लेकिन उन्हें चल-अचल संपत्ति पर बराबरी का अधिकार नहीं मिल पाता है। यह गैर बराबरी का सिलसिला खत्म करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिस भी व्यक्ति ने प्रदेश में जन्म लिया है वह बिना जमीन का नहीं रहेगा।

यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित नर्मदा महिला संघ के महाधिवेशन में संबोधित करते हुए की। इस मौके पर राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक हेमंत खंडेलवाल, राज्य महिला आयोग सदस्य गंगाबाई उइके, पूर्व विधायक गीताबाई उइके और नगर पालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संगठन शक्ति दिखाते हुए आर्थिक प्रगति और घरेलू हिंसा के लिए आवाज उठाने के लिए संघ को बधाई दी। इसके साथ ही संघ को रेशम केंद्र एक साल के लिए बिना शुल्क उपलब्ध कराने और 3 साल के लिए 40 करोड़ की सहायता देने की घोषणा भी की। संबोधन के दौरान ही उन्होंने महिला जनसुनवाई महीने में एक बार आवश्यक रूप से करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्यादान योजना के तहत वधुओं को स्मार्ट फोन भी दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने गरीब बेटे-बेटियों को कक्षा 12 वीं में 85 प्रतिशत लाने और इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, आईआईटी में चयन होने पर सरकार द्वारा फीस भरने की बात भी कही। उन्होंने शराबबंदी की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी महिलाएं शराबबंदी के लिए अभियान चलाएंगी, उस क्षेत्र की शराब दुकान बंद करा दी जाएगी। अभी प्रयोग के तौर पर नर्मदा किनारे की दुकानें बंद की हैं। अपने संबोधन में उन्होंने जिले की बेटी अनिता नर्रे का भी उल्लेख कर प्रशंसा की जिसने शौचालय नहीं होने पर ससुराल छोड़ दिया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समर्थ संगिनी के फोल्डर का विमोचन भी किया।