• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के बैतूल में मतांतरण करने वाले 152 लोगों की स्वेच्छा से सनातन धर्म में कराई घर वापसी

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से जुड़े इन संभी लोगों को गंगा जल पिलाकर और पैर पखारकर वापस हिंदू धर्म में शामिल कराया गया।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 23 Dec 2023 02:07:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Dec 2023 03:00:06 PM (IST)
मध्य प्रदेश के बैतूल में मतांतरण करने वाले 152 लोगों की स्वेच्छा से सनातन धर्म में कराई घर वापसी

बैतूल, नवदुनिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से सटे गांवों में प्रलोभन देकर मतांतरण कराए गए 152 लोगों की स्वेच्छा से सनातन धर्म में घर वापसी हुई है। बैतूल जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे ग्राम सावलमेंढा में रामदेव बाबा संस्थान के प्रयासों से अचलपुर, सावलमेंढा ,भैंसदही, कोथलकुंड , बडगांव जूनापानी, भंडोरा एवं अन्य गांवों के अनुसूचित जनजाति, अनुसुचित जाति के 152 महिला, पुरुषों की हिन्दु (सनातन) धर्म में घर वापसी करवाई गई। उन्हें गंगा जल पिलाकर और पैर पखारकर वापस हिंदू धर्म में शामिल कराया गया।

naidunia_image

यज्ञ में डलवाईं आहुतियां

हिंदू संगठन से जुड़े राजा ठाकुर ने बताया कि घर वापसी करने वाले सभी लोगों के गंगा जल से पैर पखारे गए, यक्ष माला पहनाकर यज्ञ हेतु भेजा। कोथलकुंड के आशीष वाजपेयी द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर आहुतिया डलवाई गईं।

लालच देकर कराया था मतांतरण

घर वापसी करने वालों ने ईसाई समाज के लोगों पर बीमारी का इलाज कराने का लालच देकर मतांतरण कराने का आरोप लगाया है। घर वापसी करने के पीछे सभी का कहना है कि हम अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में आ रहे हैं। समाज के गोकुल पंन्द्राम, महेन्द्र सिंह द्वारा रामदेव बाबा संस्थान सांवलमेंढा में समस्त व्यवस्था की गई। घर वापसी करने वाले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के गांवों के लोगों का कहना है कि अब वे मेलघाट एवं मध्यप्रदेश की सीमा पर सभी गांव के मतांतरित परिवार को समझाइश देकर हिन्दू धर्म में वापस लाएंगे।