यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण के लिए 2.73 करोड़ मिले
मुलताई। ग्राम मोही में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकास हेतु विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से 2.73 करोड़ रुपए जारी हुए है। इस राशि से मोही के औद्य...और पढ़ें
By Edited By:
Publish Date: Sun, 08 Apr 2018 04:12:24 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Apr 2018 04:12:24 AM (IST)
मुलताई। ग्राम मोही में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकास हेतु विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से 2.73 करोड़ रुपए जारी हुए है। इस राशि से मोही के औद्योगिक क्षेत्र में नाली और रोड़ का निर्माण किया जाएगा। विधायक चंदशेखर देशमुख ने बताया कि मोही में 1050 मीटर सीसी रोड एवं 2100 मीटर नाली का निर्माण 2.73 करोड़ रुपए में किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण में 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे, जिससे एस्सेटस का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके बाद मोही में औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो जाएगा। उक्त राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार माना है।