यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाकू पर थूक लगाकर तरबूज काटने वालों तीन लोगों पर केस दर्ज
बैतूल। चाकू पर थूक लगाकर तरबूज काटकर बेचने की शिकायत पर बैतूल बाजार पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ विभिन्ना धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनका तरबूज...और पढ़ें
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 05 Apr 2020 04:15:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2020 04:15:08 AM (IST)
बैतूल। चाकू पर थूक लगाकर तरबूज काटकर बेचने की शिकायत पर बैतूल बाजार पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ विभिन्ना धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनका तरबूज से भरा आटो भी जब्त कर लिया है। बैतूलबाजार थाना अंतर्गत आरुल रोड बैतूल बाजार के पास समुदाय विशेष के 3 लोग अब्दुल रफीक, सादी अहमद, रितेश मधाना ऑटो से शुक्रवार शाम को तरबूज बेच रहे थे। इस दौरान पुरुषोत्तम यादव ने देखा कि पहले चाकू को थूक लगाया जा रहा था और फिर तरबूज काटा जा रहा था। इसकी सूचना पुरुषोत्तम यादव ने तत्काल बजरंग दल के विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे को दी। उन्होंने कुछ युवाओं एवं प्रत्यक्षदर्शी के साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपितों पर धारा 188 एवं 269 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।