• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Betul News: देश की पहली गोंडी फिल्म "लमझना" में नजर आएंगे बैतूल के कलाकार

फिल्म लमझना का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बैतूल के चिचोली, हरसूद के आसपास शूट किया गया है। फिल्म के निर्देशक करण कश्यप हैं।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 14 May 2024 11:33:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 May 2024 11:33:07 AM (IST)
Betul News: देश की पहली गोंडी फिल्म "लमझना" में नजर आएंगे बैतूल के कलाकार
चिचोली के सतीश इवने ने रिकार्ड किया फिल्म का गाना।

HighLights

  1. फिल्म लमझना आदिवासी प्रथा पर आधारित फिल्म है।
  2. मुंबई के स्टूडियो में रिकार्ड हुए इस फिल्म के तीन गाने।

नवदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। भारतीय सिनेमा में आदिवासी अंचल बैतूल जिले को भी पहचान मिल रही है। महाकाल मोशन पिक्चर्स एवं करण कश्यप फिल्म द्वारा "लमझना" नामक फिल्म बनाई जा रही है, जो भारत की पहली गोंडी फिल्म है। फिल्म "लमझना" का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बैतूल के चिचोली, हरसूद के आसपास शूट किया गया है। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सौंदर्य ने फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा जीवंत बनाया है। इस फिल्म में बैतूल के कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के लिए एक गाना भी रिकार्ड किया गया है, जिसे मुंबई के प्रसिद्ध स्टूडियो में बनाया गया है। यह फिल्म सिनेमा के विभिन्न पहलुओं में एक नई किरण के रूप में उभर रही है ।और उम्मीद है कि यह गोंडी फिल्म सिनेमा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

फिल्म के गाने को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार सतीश के इवने द्वारा गीतबद्ध किया गया है, जो जल्द ही सबके बीच होगा। उल्लेखनीय है कि सतीश के इवने चिचोली के ग्राम पंचायत हरदू के रहने वाले हैं। ऐसा पहला अवसर है जब कोई गोंडी गाना मुंबई में रिकार्ड हुआ है। सतीश ने बताया कि फिल्म लमझना के लिए तीन गानों को मुंबई में रिकार्ड किया गया है, जो स्वयं उनके द्वारा रचित है। फिल्म लमझना आदिवासी प्रथा पर आधारित फिल्म है, जिसकी 80 प्रतिशत शूटिंग बैतूल के चिचोली, हरसूद के आसपास की गई है। शेष फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी की जाएगी।


फिल्म में बैतूल के ही आदिवासी कलाकारों को लिया गया है। फिल्म के निर्देशक करण कश्यप हैं। फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर अमित कसेरा ने बताया कि मुंबई के प्रोडक्शन को बैतूल की लोकेशन बहुत पसंद आ रही है। जल्द ही बैतूल में आगामी कई प्रोजेक्ट आने की संभावना है। फिल्म लमझना उसी की एक कड़ी है। लमझना फिल्म में स्थानीय आदिवासी कलाकारों को मौका दिया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि मध्य प्रदेश में शूट कोई फिल्म में 98 प्रतिशत लोग मध्य प्रदेश के ही हैं।