• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Betul News: बैतूल जिले में पागल कुत्ते ने छह गांव में 12 लोगों को काटा, दो की हालत गंभीर

Betul News: सामान्य रूप से घायल होने वालों को मुलताई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 04:17:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 04:44:54 PM (IST)
Betul News: बैतूल जिले में पागल कुत्ते ने छह गांव में 12 लोगों को काटा, दो की हालत गंभीर

HighLights

  1. सभी का मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया
  2. दो की हालत गंभीर होने पर गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया

Betul News: बैतूल। जिले के आमला तहसील क्षेत्र के छह गांवों में दो दिन के भीतर पागल श्वान ने 12 लोगों को काट दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़लीबाजार, कुजबा, बांगा, माेरखा, चिखली और डहरगांव में बुधवार और गुरुवार को पागल श्चान ने लोगों को काट दिया। श्चान के हमले में खेड़ली बाजार के जगदीश उइके उम्र 50 वर्ष, विमला हरीराम 48 वर्ष, राजेश जोगी 19 वर्ष मोरखा, सुनील 34 वर्ष बांगा, मानिक उमराव 50 वर्ष कुजबा, रत्ना जयदेव 39 वर्ष कुजबा, राधिका प्रयाग 42 वर्ष, अलकेश बलराम 31 वर्ष चिखली, पूरण तेजीलाल 38 वर्ष डहरगांव, नरेंद्र गोकुल 25 वर्ष एवं अन्य शामिल हैं। इन सभी का मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया है।


पागल श्चान के हमले में गंभीर रूप से घायल होने पर जगदीश उइके अौर मानिक उमराव को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले में घायल हुए जगदीश ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब छह बजे वे शौच के लिए जा रहे थे तभी अचानक श्वान ने हमला कर दिया। गले और हाथ पर दांतों से गंभीर चोट आई है। आसपास के गांवों में भी पागल श्वान ने लोगों पर हमला किया है। सामान्य रूप से घायल होने वालों को मुलताई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।