Betul road Accident : अनियंत्रित होकर पलटी निजी यात्री बस,आठ घायल, ग्रामीणों यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला
Betul road Accident : भैंसदेही थाना क्षेत्र के कुनखेड़ी और पोपटी गांव के बीच हुई दुर्घटना
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 04 Oct 2021 05:20:30 PM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Oct 2021 05:20:30 PM (IST)

Betul road Accident : बैतूल भोपाल ( नवदुनिया प्रतिनिधि )। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में ग्राम कुनखेड़ी और पोपटी के बीच सोमवार को करीब 11 बजे निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के कारण उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए। बस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों की इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। घायलों को भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनखेडी -पोपटी के बीच में सोमवार सुबह 11 बजे लगभग हादसा हुआ। अचानक बस में कुछ खराबी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमें आठ को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि बस भैंसदेही से भीमपुर के बीच चलती है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यदि बस अधिक स्पीड में होती तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। हादसे के बाद तुरंत ही ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलो को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते गांव के अन्य लोग एकत्रित हो गए थे।
यह हुए घायल
दुर्घटना में बस में सवार उर्मिला / छातरसींग उम्र 37 निवासी खेरा, महादेव / बाबू उम्र उम्र 55 निवासी गाडागोहन चांदू ,बिंदुलाल / झोले उम्र 30 वर्ष, पूंजू / डोमु उम्र 37 वर्ष, ललिता / श्रीराम उम्र 48 वर्ष, सुखवंती / भैयालाल उम्र 15 वर्ष, रंगलाल / सुखदेव उम्र 40 वर्ष और सपना /बलराम उम्र 18 वर्ष घायल हुए हैं।