बैतूल में CM मोहन यादव, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 30 करोड़ से अधिक का बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल के पुलिस परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि संग्राहकों के खातों में अंतरित करेंगे।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 02:35:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 02:35:32 PM (IST)
बैतूल में सीएम का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। नईदुनिया।HighLights
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे
- 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि संग्राहकों के खातों में आएगी
- 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी वितरित करेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर बैतूल पहुंचे। यहां पुलिस परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे जिले के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण करेंगे।
कार्यक्रम में दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वन समितियों को मिलेगा लाभांश
मुख्यमंत्री इस अवसर पर ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की काष्ठ लाभांश राशि भी वितरित करेंगे। इसके साथ ही जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
पटेल की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे मिलानपुर स्थित हेलीपैड पहुंचे। हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वे बडोरा पहुंचे और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पुलिस परेड मैदान पहुंचकर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए।