• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana vs Congress: कंगना रनोट सुबह 6 बजे तक करती रहींं शूटिंग, विरोध में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली

Kangana vs Congress: कांग्रेस सेवादल के द्वारा कंगना से माफी मांगने की मांग को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे से ट्रैक्टर रैली निकालकर सारणी में प्रदर्शन करन...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 13 Feb 2021 11:16:38 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Feb 2021 02:50:54 PM (IST)
Kangana vs Congress: कंगना रनोट सुबह 6 बजे तक करती रहींं शूटिंग, विरोध में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली

बैतूल, Kangana vs Congress। कांग्रेस के विरोध की परवाह न करते हुए धाकड़ फिल्म की शूटिंग शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह 6 बजे तक चलती रही। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कंगना रनोट ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ कुछ एक्शन दृश्य शूट किए हैं। सारणी निवासी अशोक पचोरिया ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे तेज धमाके की गूंज भी सारणी में सुनाई दी। शुक्रवार को शाम करीब 6.30 बजे तक कांग्रेस के द्वारा फिल्म की शूटिंग के लिए सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के कोल हैंडलिंग प्लांट में बनाए गए सेट के पास कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इससे बेपरवाह कंगना और उनकी टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच लगातार शूटिंग की।

कंगना का विरोध करने के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता चिचोली से ट्रैक्टर रैली लेकर दोपहर 2 बजे सारणी के लिए रवाना हो गए हैं। सेवादल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने बताया कि ट्रैक्टरों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए निकल चुके हैं। बैतूल पहुंचने पर गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों के साथ सारणी जाएंगे। इधर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन(जयस) के द्वारा भी कंगना के विरोध में बगडोना से ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली जा रही है। बगडोना के पास जयस के कार्यकर्ता 3 ट्रैक्टरों के साथ एकत्र हो रहे हैं।


naidunia_image

बगडोना में पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ट्रैक्टर रैली और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बगडोना हवाई पट्टी के पास बेरिकेड्स लगा दिए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों को बगडोना में ही रोकने की तैयारी कर ली है। सारणी नगर पालिका के दमकल वाहन समेत पुलिस के वज्र वाहन को भी मौके पर खड़ा कर दिया गया है।

naidunia_image

बहुत खूबसूरत है बैतूल : रजनीश घई

धाकड़ फिल्म के निर्देशक रजनीश घई ने 'नवदुनिया' से मोबाइल पर हुई चर्चा में कहा कि बैतूल बहुत ही खूबसूरत है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के बाद ही यहां आकर फिल्म बना रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि मेरा राजनीति में कोई इंटरेस्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि बैतूल में धाकड़ के जिन दृश्यों को फिल्माया जाना था, वह लगभग पूरे हो चुके हैं। शनिवार सुबह तक शूटिंग लगातार चलती रही। शाम को पूरी टीम के साथ बैठकर आगे की तैयारी की जाएगी।

naidunia_image