• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • हरदा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पथराव की घटना के विरोध में बंद रहा सिराली बाजार, 7 गिरफ्तार

फोटो 1। सिराली। दिनभर बंद रहा बाजार। फोटो 2। सिराली। दोपहर में शंकर मंदिर में हुई बैठक। केचवर्डः सिराली में गणेश विसर्जन के दौरान हुई घटना से लोगों में आक्रोश शीर्षकः पथराव की घटना के विरोध में बंद रहा सिराली बाजार, 7 गिरफ्तार सब हैडिंगः न्यायालय में पेश आरोपियों को भेजा जेल हरदा/सिराली। नवदुनिया प्रतिनिधि सिराली में गणेश विसज

By Edited By:
Publish Date: Thu, 07 Sep 2017 04:01:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Sep 2017 04:01:55 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पथराव की घटना के विरोध में बंद रहा सिराली बाजार, 7 गिरफ्तार

फोटो 1। सिराली। दिनभर बंद रहा बाजार।

फोटो 2। सिराली। दोपहर में शंकर मंदिर में हुई बैठक।

केचवर्डः सिराली में गणेश विसर्जन के दौरान हुई घटना से लोगों में आक्रोश

शीर्षकः पथराव की घटना के विरोध में बंद रहा सिराली बाजार, 7 गिरफ्तार

सब हैडिंगः न्यायालय में पेश आरोपियों को भेजा जेल

हरदा/सिराली। नवदुनिया प्रतिनिधि

सिराली में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक समुदाय विशेष के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को दिन भर प्रतिष्ठान बंद रखे। सिराली में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना के बाद सिराली में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी, लेकिन पुलिस ने तत्काल नियंत्रण कर लिया। दोनों समुदाय के वरिष्ठजनों, पुलिस, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने घटना के बाद लोगों के विरोध को देखते हुए मंगलवार रात को ही प्रकरण दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शहर में शांति का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को सिराली में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा विसर्जन यात्रा पर पथराव किया गया। घटना के विरोध में लोग एकत्र हुए और पुलिस थाने का घेराव किया था। पुलिस ने मंगलवार रात को ही मामले में प्रकरण दर्ज किया और रात में ही 7 लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार युनुस पिता ईसा (47), शाहरूख पिता हकीम रहटगांव, मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद रशीद, अबरार पिता युनुस, इकलाख पिता युनूस, सहित 2 नाबालिग भी शामिल थे। इनके खिलाफ विभिन्ना धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर बुधवार को न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


पूरी तरह रहा बाजार बंद

मंगलवार को हुई घटना के विरोध में व्यापारियों द्वारा बुधवार को सुबह से नगर बंद किया गया। घटना से नाराज लोगों ने जहां एक तरफ प्रतिष्ठान बंद रखे, वहीं स्कूल भी बंद रहे। बाजार बंद होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह से दुकानें बंद रहने के बाद पुलिस और प्रशासन ने 12 तक बाजार खुलवाने के प्रयास किए। अधिकारियों ने बताया कि जब प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई तो अब बाजार खुल जाना चाहिए। लोगों ने बताया कि बाजार बंद करने का कारण पुलिस की कार्यवाही नहीं बल्कि घटना का विरोध है। लोगों ने कहा कि इस प्रकार की घटना की भविष्य में पुनरावृति नहीं हो। शंकर मंदिर में व्यापारियों की एक बैठक बुधवार 11 बजे हुई। जिसमें लोगों ने दिन भर दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था।

गतवर्ष भी हुई थी घटना

सिराली में धार्मिक त्यौहार से पहले शांति समिति की बैठक होती हैं, जिसमें दोनों समुदाय के लोगों के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में लोगों ने इस प्रकार की घटनाओं को लेकर आशंका जताई थी। लोगों ने बताया था कि बीते साल नवदुर्गा विसर्जन के दौरान भी इसी प्रकार की एक वारदात हुई थी। उस दौरान भी शहर में तनाव फैल गया था। बीते साल की घटना के बाद भी पुलिस ने इस साल सावधानी नहीं बरती। लोगों का आरोप है कि जब शांति समिति की बैठक में आशंका जताई थी तो इस साल उस क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस तैनात क्यों नहीं किया गया।

कड़ी कार्रवाई होगी

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था का पालन कराने के लिए अपराधियों के साथ पुलिस सख्ती बरतेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी त्यौहार हैं। ऐसे में यदि किसी ने सोशल साईट्स पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी की तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि सिराली की घटना में पुलिस ने तत्परता बरती और प्रकरण दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। सिराली के लोगों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि जहां घटना हुई वहां पर पुलिस बल तैनात किया था और मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन भी मौजूद थे। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दे दिया गया। मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों ने भी आरोपियों को रोका भी था।

फिलहाल शांति है...

सिराली में फिलहाल शांति का माहौल है। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था उन सभी 7 आरापियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल वारंट बनने के बाद जेल भेज दिया गया।

-राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।